मोदी ने राजीव गांधी को बताया भ्रष्टाचारी, राहुल बोले-आपके कर्म आपका इंतजार कर रहे हैं

मोदी ने राजीव गांधी को बताया भ्रष्टाचारी, राहुल बोले-आपके कर्म आपका इंतजार कर रहे हैं

Bhaskar Hindi
Update: 2019-05-05 11:57 GMT
मोदी ने राजीव गांधी को बताया भ्रष्टाचारी, राहुल बोले-आपके कर्म आपका इंतजार कर रहे हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस प्रेसिडेंट राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस टिप्पणी का जवाब दिया है जिसमें उन्होंने राहुल गांधी के पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भ्रष्टाचारी नंबर 1 बताया था।

क्या कहा राहुल गांधी ने?
राहुल गांधी ने कहा, "मोदीजी, लड़ाई खत्म हो गई है। आपके कर्म आपका इंतजार कर रहे हैं। अपने बारे में जो आपके विचार हैं, वह मेरे पिता पर थोपना भी आपको नहीं बचा पाएगा। बहुत सारा प्यार और बड़ी सी झप्पी - राहुल।"

 

 

क्या कहा प्रियंका गांधी ने?
प्रियंका गांधी ने कहा, "शहीदों के नाम पर वोट मांगकर उनकी शहादत को अपमानित करने वाले प्रधानमंत्री ने कल अपनी बेलगाम सनक में एक नेक और पाक इंसान की शहादत का निरादर किया। जवाब अमेठी की जनता देगी जिनके लिए राजीव गांधी ने अपनी जान दी। हा मोदीजी ‘यह देश धोकेबाज़ी को कभी माफ नहीं करता’।

 

 

क्या कहा था पीएम मोदी ने?
पीएम मोदी ने कहा था, "आपके पिताजी को आपके राग दरबारियों ने मिस्टर क्लीन बना दिया था। गाजे-बाजे के साथ मिस्टर क्लीन मिस्टर क्लीन चला था, लेकिन देखते ही देखते भ्रष्टाचारी नंबर वन के रूप में उनका जीवनकाल समाप्त हो गया। नामदार ये अहंकार आपको खा जाएगा, ये अहंकार आपको छोड़ेगा नहीं। ये देश गलतियां माफ करता है, ये देश धोखेबाजी को कभी माफ नहीं करता है।"

Tags:    

Similar News