MP : कांग्रेस की दो लिस्ट में 13 उम्मीदवारों का ऐलान, अरुण यादव, नकुल मैदान में

MP : कांग्रेस की दो लिस्ट में 13 उम्मीदवारों का ऐलान, अरुण यादव, नकुल मैदान में

Bhaskar Hindi
Update: 2019-04-04 10:00 GMT
MP : कांग्रेस की दो लिस्ट में 13 उम्मीदवारों का ऐलान, अरुण यादव, नकुल मैदान में
हाईलाइट
  • कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की 12 लोकसभा सीटों पर घोषित किए अपने उम्मीदवार
  • जबलपुर से विवेक तनखा
  • सीधी से अजय सिंह
  • खंडवा से अरुण यादव
  • छिंदवाड़ा से नकुलनाथ को टिकट

डिजिटल डेस्क, भोपाल। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को मध्य प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए। इस लिस्ट का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। नकुलनाथ, अजय सिंह, विवेक तनखा और अरुण यादव को कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में टिकट दिया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इस लिस्ट के बाद शाम को कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की मुरैना सीट से प्रत्याशी के नाम की घोषणा की। पार्टी ने यहां से राम निवास रावत को टिकट दिया है। बता दें बीजेपी ने यहां से मौजूदा सांसद अनूप मिश्रा का टिकट काटकर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को प्रत्याशी बनाया है। 

 

मध्य प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों का ऐलान -

  1. सागर - प्रभुसिंह ठाकुर
  2. दमोह - प्रतापसिंह लोधी
  3. सतना - राजाराम त्रिपाठी
  4. रीवा - सिद्धार्थ तिवारी
  5. सीधी - अजय सिंह राहुल
  6. जबलपुर - विवेक तनखा
  7. मंडला - कमल मरावी
  8. छिंदवाड़ा - नकुलनाथ
  9. देवास - प्रहलाद टिपानिया
  10. उज्जैन - बाबूलाल मालवीय
  11. खरगौन - गोविंद मुजाल्दा
  12. खंडवा - अरुण यादव
  13. मुरैना - राम निवास रावत

हालांकि कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया की सीट पर फैसला नहीं लिया है। सिंधिया गुना सीट से सांसद हैं। 

29 में से 22 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान

मध्य प्रदेश में कांग्रेस अब तक 22 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। कांग्रेस पहले ही भोपाल, झाबुआ, मंदसौर, शहडोल, बैतूल, बालाघाट, टीकमगढ़, खजुराहो और होशंगाबाद से प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।

Tags:    

Similar News