24 घंटे में मिले 31 हजार नए मरीज, 32 हजार ठीक हुए, 318 लोगों की मौत

भारत में कोरोना 24 घंटे में मिले 31 हजार नए मरीज, 32 हजार ठीक हुए, 318 लोगों की मौत

Bhaskar Hindi
Update: 2021-09-24 04:52 GMT
24 घंटे में मिले 31 हजार नए मरीज, 32 हजार ठीक हुए, 318 लोगों की मौत
हाईलाइट
  • भारत में 24 घंटे में मिले 31 हजार मरीज
  • भारत में 24 घंटे में रिकवर हुए 32 हजार मरीज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस की दूसरी लहर का असर अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। बीते कुछ दिनों में नए केस में गिरावट आने के बाद एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। देश में बीते 24 घंटे में 31 हजार 390 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, 32 हजार 505 मरीज रिकवर हुए हैं। इस दौरान 318 लोगों की मौत भी हुई है। 

देश में अब तक 3 करोड़ 35 लाख 93 हजार 492 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, 3 करोड़ 28 लाक 40 हजार 724 लोग रिकवर हुए हैं। 4 लाख 46 हजार 399 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल देश की अलग-अलग अस्पतालों में 2 लाख 93 हजार 381 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 15 लाख 65 हजार 696 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 55 करोड़ 99 लाख 32 हजार 709 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

Tags:    

Similar News