24 घंटे में मिले 24 हजार नए पॉजिटिव केस, 34 हजार में रिकवर हुए, 251 मरीजों की मौत

भारत में कोरोना 24 घंटे में मिले 24 हजार नए पॉजिटिव केस, 34 हजार में रिकवर हुए, 251 मरीजों की मौत

Bhaskar Hindi
Update: 2021-09-21 03:12 GMT
24 घंटे में मिले 24 हजार नए पॉजिटिव केस, 34 हजार में रिकवर हुए, 251 मरीजों की मौत
हाईलाइट
  • 24 घंटे में 24 हजार 897 नए कोरोना संक्रमित मिले
  • 24 घंटे में 34 हजार 467 कोरोना संक्रमित रिकवर हुए हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर थमती नजर आ रही है। धीरे-धीरे नए केस कम होने लगे हैं। वहीं, एक्टिव केस का आंकड़ा भी घटता जा रहा है। देश में बीते 24 घंटे में 24 हजार 897 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, 34 हजार 467 मरीज रिकवर हुए हैं। इस दौरान 251 मरीजों की मौत भी हुई है। 

देश में अब तक 3 करोड़ 35 लाख 2 हजार 744 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, 3 करोड़ 27 लाख 42 हजार 59 मरीज रिकवर किए जा चुके हैं। 4 लाख 45 हजार 416 मरीजों की मौत भी हुई है। फिलहाल देश की अलग-अलग अस्पतालों में 3 लाख 2 हजार 311 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। 

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 14 लाख13 हजार 951 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 55 करोड़ 50 लाख 35 हजार 717 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

Tags:    

Similar News