भारत में कोरोना: 24 घंटे में मिले 46 हजार नए केस, 58 हजार लोग ठीक हुए, 76 दिन बाद मौत का आंकड़ा हजार से नीचे पहुंचा

भारत में कोरोना: 24 घंटे में मिले 46 हजार नए केस, 58 हजार लोग ठीक हुए, 76 दिन बाद मौत का आंकड़ा हजार से नीचे पहुंचा

Bhaskar Hindi
Update: 2021-06-28 03:41 GMT
भारत में कोरोना: 24 घंटे में मिले 46 हजार नए केस, 58 हजार लोग ठीक हुए, 76 दिन बाद मौत का आंकड़ा हजार से नीचे पहुंचा
हाईलाइट
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 58
  • 540
  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 46
  • 498
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 978

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस की दूसरी लहर का असर कम होने लगा है। एक्टिव केस घट रहे हैं। रिकवरी रेट बढ़ रहा है। नए केस में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। वहीं, 76 दिन बाद देश में मौत का आंकड़ा एक हजार से नीचे आया है। देश में पिछले 24 घंटे में 46 हजार 498 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। 58 हजार 540 मरीज ठीक भी हुए हैं। इस दौरान 978 लोगों की मौत भी हुई है। 

देश में अब तक 3 करोड़ 2 लाख 78 हजार 963 लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। जिनमें से 2 करोड़ 93 लाख 2 हजार 260 मरीज रिकवर किए गए हैं। वहीं, 3 लाख 96 हजार 761 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 5 लाख 68 हजार 048 कोरोना संक्रमितों का इलाज देश की अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है। 

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 15,70,515 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 40,63,71,279 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

भारत में कोरोनावायरस की स्थिति 

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 46,498
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 58,540
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 978
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.02 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.93 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 3.96 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 5.68 लाख

10 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 10 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

21 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियां के साथ छूट भी है। इनमें केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

तेलंगाना पूरी तरह लॉकडाउन हटाने वाला पहला राज्य
इस बीच तेलंगाना सरकार ने राज्य में 20 जून से लॉकडाउन को पूरी तरह से हटा दिया है। देश में महामारी के बीच पाबंदियों को पूरी तरह हटाने वाला यह पहला राज्य बन गया है। यहां 1 जुलाई से स्कूल भी खोल दिए जाएंगे।

दिल्ली में अनलॉक-5 के तहत जिम और योगा सेंटर कल से 50% क्षमता के साथ खुले
आज से दिल्ली में अनलॉक-5 के तहत छूट को बढ़ा दिया गा है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की नई गाइडलाइन के मुताबिक आज से जिम और योगा सेंटर 50% क्षमता के साथ खुल गए हैं। आदेश के अनुसार अब मैरिज हॉल, बैंक्वेट हॉल और होटल्स में शादी का आयोजन भी होगा, लेकिन मेहमानों की संख्या अभी 50 तक सीमित रखी गई है।

Tags:    

Similar News