देश की अर्थव्यवस्था आई पटरी पर, दूसरी तिमाही में 8.4 फीसदी रही जीडीपी वृद्धि दर 

नई दिल्ली देश की अर्थव्यवस्था आई पटरी पर, दूसरी तिमाही में 8.4 फीसदी रही जीडीपी वृद्धि दर 

Anupam Tiwari
Update: 2021-11-30 12:57 GMT
देश की अर्थव्यवस्था आई पटरी पर, दूसरी तिमाही में 8.4 फीसदी रही जीडीपी वृद्धि दर 
हाईलाइट
  • देश की जीडीपी में 8.4 फीसदी दर्ज हुई वृद्धि दर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की अर्थव्यस्था को लेकर काफी सकारात्मक खबर है, कोरोना काल के बाद देश की अर्थव्यस्था पटरी पर उतरी है। आपको बता दें कि इस वर्ष 2021-2022 जुलाई से सितंबर के बीच दूसरी तिमाही में देश की आर्थिक वृद्धि दर ( जीडीपी) 8.4 फीसदी रही। जबकि पहली तिमाही में जीडीपी 20.1 फीसदी रही थी। वहीं बीते वर्ष 2020-21 की इसी दूसरी तिमाही में जीडीपी 7.5 फीसदी ( नेगेटिव 7.5%) रहा था।  
 
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने जारी किए आंकड़े
बता दें कि वित्तवर्ष 2021-2022 की दूसरी तिमाही में जीडीपी 35.73 लाख करोड़ रूपए पर पहुंच गई। जो पिछले साल की समान तिमाही में 32. 97 लाख करोड़ रूपए पर रही थी। गौरतलब है कि कोरोना संकट की वजह से भारतीय अर्थव्यवस्था को तगड़ा झटका लगा था। वित्तवर्ष 2020-2021 की पहली तिमाही में जीडीपी में 23.9 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई थी। 

जीडीपी क्या है?

सकल घरेलू उत्पाद, जिसे हम जीडीपी के नाम से जानते हैं वह किसी देश में उत्पादित वस्तुओं और सेवाओं का कुल मूल्य है। जीडीपी को विशिष्ट समय सीमा में मापा जाता है, जैसे कि एक चौथाई या एक वर्ष। एक आर्थिक संकेतक के रूप में जीडीपी का उपयोग दुनिया भर में किसी देश के आर्थिक स्वास्थ्य को दिखाने के लिए किया जाता है।
 

Tags:    

Similar News