भारतीय नौसेना में शामिल हुई INS खंडेरी,राजनाथ बोले- कुछ लोगों की हरकतें नापाक

भारतीय नौसेना में शामिल हुई INS खंडेरी,राजनाथ बोले- कुछ लोगों की हरकतें नापाक

Bhaskar Hindi
Update: 2019-09-28 05:32 GMT
हाईलाइट
  • आईएनएस खंडेरी नौसेना में शामिल हुई
  • पाकिस्तान को बड़ा झटका देने में सक्षम
  • राजनाथ बोले - नहीं होने देंगे 26/11 जैसी साजिश

डिजिटल डेस्क, मुंबई। समंदर में भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ी है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में शानिवार को मुंबई के नेवल डॉक पर हुए कार्यक्रम में आईएनएस खंडेरी पनडुब्बी को नौसेना में शामिल किया है। आईएनएस खंडेरी भारत की दूसरी स्कार्पियन वर्ग की मारक पनडुब्बी है। इसे पी-17 शिवालिक वर्ग के युद्धपोत के साथ शामिल किया गया है। आईएनएस खंडेरी में 40 से 45 दिनों तक सफर करने की क्षमता है। रक्षामंत्री राजनाथ ने इसे हरी झंडी दिखाई। 

 

आईएनएस खंडेरी नौसेना को सौंपने के बाद रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा, "पाकिस्तान को समझना चाहिए कि आज हमारी सरकार के मजबूत संपल्प और आईएनएस खंडेरी जैसे पनडुब्बी के साथ नौसेना की क्षमता दोगुनी हो गई है। भारत उन्होंने बहुत बड़ा झटका देने में सक्षम हैं।" 


उन्होंने कहा कि आईएनएस खंडरी के कमीशन समारोह के अवसर पर यहां उपस्थित होकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। खंडेरी नाम "स्वॉर्ड टूथ फिश" से प्रेरित है, जो समुद्र के तल के करीब पहुंचकर शिकार करने के लिए जानी जाने वाली एक घातक मछली है। 
 

रक्षामंत्री ने कश्मीर मुद्दे पर भी पाकिस्तान पर तंज कसते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में हमारी सरकार जो प्रगतिशील कदम उठा रही हैं। उसे वैश्विक समर्थन मिल रहा है, लेकिन पाकिस्तान ने घर-घर जाकर कार्टून बनाने वालों के लिए सामग्री तैयार की है। 
 

उन्होंने आगे कहा, कुछ ऐसी ताकते हैं जिनकी हरकते नापाक है। वे साजिश रच रहे हैं कि समंदर के रास्ते मुंबई 26/11 जैसा एक और हमला भारत में कर सकें। उनके इरादे किसी भी सुरत में कामयाब नहीं होंगे। 

 


आईएनएस खंडेरी की खासियत :

  • इसकी लंबाई लगभग 67.5 मीटर और चौड़ाई 12.3 मीटर है। 
  • आईएनएस खंडेरी समुद्र में 350 मीटर की गहराई तक गोता लगाने की क्षमता है। 
  • यह 12 हजार किमी की दूरी तक गहरे समुद्र में सफर कर सकती है। 
  • यह पनडुब्बी समुद्र के अंदर पानी में लगभग 20 मील और पानी के ऊपर 11 मील की रफ्तार से चलने में सक्षम है। 
     
Tags:    

Similar News