देहरादून: केदारनाथ हाईवे पर चट्टान फिसलने से 8 लोगों की मौत

देहरादून: केदारनाथ हाईवे पर चट्टान फिसलने से 8 लोगों की मौत

Bhaskar Hindi
Update: 2019-10-20 13:23 GMT
देहरादून: केदारनाथ हाईवे पर चट्टान फिसलने से 8 लोगों की मौत

डिजिटल डेस्क, देहरादून। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर भूस्खलन की चपेट में आने से 8 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, शनिवार देर शाम हुए भूस्खलन में एक बड़ी चट्टान खिसक गई, इसकी चपेट में एक कार और दो बाइक भी आए गए। तीनों वाहन चट्टान के साथ करीब 400 मीटर खाई में जा गिरे।

रुद्रप्रयाग के आपदा परिचालन केंद्र प्रभारी हरीश चन्द्र शर्मा ने बताया कि भूस्खलन की सूचना मिलने पर मौके पर जाकर देखा तो रंजीत शर्मा, हासिद और रवि कुमार घायल अवस्था में मिले। इन तीनों की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बचाव अभियान शुरू किया गया, लेकिन अंधेरे के कारण रात को काम रोकना पड़ा।

रविवार सुबह राहत दल को खाई में पांच शव मिले। ऊंचाई से गिरने की वजह से शव क्षतिग्रस्त हो गए। इस कारण शवों की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी। रुद्रप्रयाग के जिला मजिस्ट्रेट मंगेश गिलडियाल ने बताया कि कार में सवार लोग लोग केदारनाथ मंदिर से लौट रहे थे।
 
हालांकि अभी तक यह पता नहीं लग पाया है कि दुर्घटना का शिकार हुए वाहनों में कुल कितने लोग सवार थे। मीडिया रिपोटर्स के अनुसार दुर्घटना का शिकार हुई कार दिल्ली में पंजीकृत है, इसलिए हमें संदेह है कि मृतकों में से कुछ लोग दिल्ली के हो सकते हैं। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं।

Tags:    

Similar News