योगी को अजय सिंह बिष्ट कहने पर भड़का युवक, PC में की नारेबाजी

योगी को अजय सिंह बिष्ट कहने पर भड़का युवक, PC में की नारेबाजी

Bhaskar Hindi
Update: 2019-05-15 12:01 GMT
योगी को अजय सिंह बिष्ट कहने पर भड़का युवक, PC में की नारेबाजी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस कर रहे कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा को अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा, उनकी पीसी में अचानक एक युवक उठ खड़ा हुआ और योगी आदित्यनाथ को अजय सिंह बिष्ट कहने पर नाराजगी जाहिर करने लगा।

युवक प्रेस कांफ्रेंस कर रहे पवन खेड़ा के ठीक सामने आकर खड़ा हो गया, उसने खुद को बीजेपी समर्थक बताते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ को अजय सिंह बिष्ट कहना भारतीय संस्कृति का अपमान है। इसके बाद युवक ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे भी लगाए। कुछ देर बाद ही उसे वहां से बाहर ले जाया गया। युवक का नाम नचिकेता वाल्हेकर बताया जा रहा है। महाराष्ट्र से आए हुए इस व्यक्ति को बाद में जब पुलिस के सुपुर्द किया गया तो इसने खुद को नरेंद्र मोदी और अमित शाह का समर्थक बताया।

 

 

 

 

 

 

 

Tags:    

Similar News