दिल्ली : पीरागढ़ी इलाके की फैक्ट्री में अगलगी का मनोज तिवारी ने लिया जायजा

दिल्ली : पीरागढ़ी इलाके की फैक्ट्री में अगलगी का मनोज तिवारी ने लिया जायजा

IANS News
Update: 2020-01-02 14:00 GMT
दिल्ली : पीरागढ़ी इलाके की फैक्ट्री में अगलगी का मनोज तिवारी ने लिया जायजा
हाईलाइट
  • दिल्ली : पीरागढ़ी इलाके की फैक्ट्री में अगलगी का मनोज तिवारी ने लिया जायजा

नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पीरागढ़ी इलाके के उद्योग नगर स्थित ओकाया फैक्टी में भीषण आग लगने के बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया। फैक्ट्री में आग गुरुवार को तड़के लगभग साढ़े चार बजे लगी।

आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर 35 दमकल की गाड़ियां पहुंचीं। आग लगने से इमारत भी गिर गई, जिसमें तीन दमकलकर्मी समेत कुल चार लोग फंसे थे। इनमें से तीन को निकाल लिया गया था। इस हादसे में कुल 14 लोग घायल हैं। आग अब काबू में है, बचाव कार्य अभी भी जारी है। बचाव अभियान बगल की इमारत से चलाया जा रहा है।

Tags:    

Similar News