रेप के आरोप में पंजाब पुलिस के डीएसपी दलजीत सिंह ढिल्लों निलंबित

रेप के आरोप में पंजाब पुलिस के डीएसपी दलजीत सिंह ढिल्लों निलंबित

Bhaskar Hindi
Update: 2018-06-29 08:35 GMT
रेप के आरोप में पंजाब पुलिस के डीएसपी दलजीत सिंह ढिल्लों निलंबित
हाईलाइट
  • लुधियाना की रहने वाली एक महिला ने प्रेस कांफ्रेंस में डीएसपी दलजीत सिंह पर रेप का आरोप लगाया था।
  • नशीला पदार्थ खिलाकर महिला के साथ रेप करने वाले पंजाब पुलिस ने डीएसपी को निलंबित कर दिया गया है।
  • पंजाब के मुख्यमंत्री ने अमरिंदर सिंह ने डीजीपी सुरेश अरोड़ा से मामले की जांच करने की बात कही थी।

डिजिटल डेस्क, अमृतसर। नशीला पदार्थ खिलाकर महिला के साथ रेप करने वाले पंजाब पुलिस ने डीएसपी को निलंबित कर दिया गया है। लुधियाना की रहने वाली एक महिला ने प्रेस कांफ्रेंस में डीएसपी दलजीत सिंह पर रेप का आरोप लगाया था। इसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री ने अमरिंदर सिंह ने डीजीपी सुरेश अरोड़ा से मामले की जांच करने और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई करने की बात कही थी।

 

 

 

पीड़िता के मुताबिक आरोपी दलजीत सिंह ने पहली बार 2013 में उसकी मुलाकात हुई थी। जब डीएसपी ने उसे लंच के लिए अपने घर बुलाया था। आरोप है कि इस मुलाकात के दौरान डीएसपी ने महिला को हेरोइन लेने के लिए कहा था। महिला ने बताया कि उन्होंने मुझे कुछ ड्रग्स दिए और कहा कि ये छापेमारी में मिले हैं इन्हीं दूसरी लड़कियों को भी दे देना। महिला के मुताबिक नशे की लत होने की वजह से कुछ दिन बाद वह दोबारा डीएसपी से मिलने उनके घर गई जहां नशीला पदार्थ देने के बाद उसके साथ रेप किया। महिला का कहना है उसे नशे की लत हो गई थी। 

बता दें कि इससे पहले पंजाब के मोहली में पुलिस के पूर्व डीएसपी समेत तीन लोगों को 15 किलो अफीम ले जाते गिरफ्तार किया था। आरोपियों से 32 बोर की रिवॉल्वर, 32 रौंद का जिंदा कारतूस और एक इंडिका कार भी बरामद की गई थी। तीनों आरोपियों पंजाब के रहने वाले थे। आरोपियों की पहचान गांव नारायणगढ़, जिला फतेहगढ़ निवासी सरवन सिंह, गोल्डन सिटी, सरहिंद, जिला फतेहगढ़ साहिब निवासी हकीकत राय और गांव बदौशी, जिला फतेहगढ़ साहिब निवासी बिक्रम नाथ के तौर पर हुई थी।


 

Similar News