मध्यप्रदेश के जबलपुर में महसूस किए गए भूकंप के झटके

आपदा मध्यप्रदेश के जबलपुर में महसूस किए गए भूकंप के झटके

ANAND VANI
Update: 2022-11-01 03:35 GMT
मध्यप्रदेश के जबलपुर में महसूस किए गए भूकंप के झटके
हाईलाइट
  • जबलपुर में भूकंप के झटके

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए।  रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.5 बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक भूकंप के झटके जबलपुर शहर से करीब 35 किलोमीटर दूर तक महसूस हुए। भूकंप के कंपन महसूस होते हुए लोग घरों से बाहर निकल गए। ये झटके करीब पौने नौ बजे महसूस किए गए।  भूकंप से जान माल के नुकसान होने की खबर नहीं है।  फिर भी भूकंप के झटके महसूस होते ही सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने बालाघाट, अनूपपुर, उमरिया,  डिंडोरी, मंडला, जबलपुर में सुरक्षा बलों की टीमों को अलर्ट कर दिया गया है।  

भूकंप का सबसे ज्यादा असर मेडिकल और पनागर में देखा जा रहा है।  अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों और उनके परिजनों ने भी भूकंप के कंपन महसूस किए, जिसके चलते अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। भूकंप का केंद्र और भूकंप की तीव्रता की सटीक जानकारी में वैज्ञानिक जुटे हुए है। हालांकि बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके करीब 5 सेकंड तक महसूस किए गए। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Tags:    

Similar News