MP : पेंच नेशनल पार्क में घूमने आए इंग्लैंड के दंपती घायल

MP : पेंच नेशनल पार्क में घूमने आए इंग्लैंड के दंपती घायल

Bhaskar Hindi
Update: 2018-04-13 04:49 GMT
MP : पेंच नेशनल पार्क में घूमने आए इंग्लैंड के दंपती घायल

डिजिटल डेस्क, सिवनी। पेंच नेशनल पार्क घूमने के लिए आए ब्रिटिश कपल घायल हो गया। दोनों की नाक और मुंह में चोट आई है। घटना गुरुवार सुबह छह बजे की है। चोटिल विदेशी दम्पती का सिवनी शहर के निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। डॉक्टर की जानकारी के अनुसार महिला पर्यटक की नाक में फ्रैक्चर है।

 

इग्लैंड के रहने वाले हैं पर्यटक

मिली जानकारी के अनुसार इग्लैंड के रहने वाले ऐरिक बटलकर 64 साल एवं उनकी पत्नी बैलेरी बटलर छिंदवाड़ा जिले के चौरई क्षेत्र में आने वाले पेंच के जमतरा रेंज से सुबह पांच बजे जिप्सी में बैठकर सफारी करते हुए बाघ देखने के लिए निकले थे। बताया जाता है कि जिप्सी के चालक धीरज ने जैसे ही उन्हें सीताघाट के पास ले गया उसी दरमियान चालक ने जिप्सी को गड्ढे में चली गई।

 

जिप्सी के टायर के गड्ढे में जाते ही जिप्सी का बोनट ऐरिक और उनकी पत्नी बैलेरी बटलर को लग गया और फिर दोनों की नाक और मुंह से खून की धारा बह निकली। तत्काल  दोनो को सिवनी शहर के प्राइवेट अस्पताल  में भर्ती कराया गया। डॉक्टर सुनील अग्रवाल की मानें तो महिला अंग्रेज बैलेरी बटलर की नाक फ्रैक्चर हो गई है। फिलहाल उनका उपचार जारी है।

 

रिसोर्ट और पेंच प्रबंधन की लापरवाही

दम्पत्ति जमतरा कैम्प रिसोर्ट में रूके हुए हैं और उसी रिसोर्ट के संचालक द्वारा जंगल की सैर के लिए जिप्सी उपलब्ध कराई गई थी। सूत्र बताते हैं कि पेंच नेशनल पार्क में पर्यटकों के लिए जो जिप्सियां संचालित हैं वे पुरानी और कंडम चलाई जा रही है। सेकेंड हेंड गाड़ियां खरीदकर जंगल में दौड़ाई जा रही है जिसमें पेंच प्रबंधन भी ध्यान नहीं दे रहा है यही वजह है कि सुबह अंग्रेज दम्पत्ति को जिप्सी के कारण दुर्घटनाग्रस्त होना पड़ा।

Similar News