रात 2 बजे भी तत्पर रहती हैं सुषमा स्वराज : मोदी

रात 2 बजे भी तत्पर रहती हैं सुषमा स्वराज : मोदी

Bhaskar Hindi
Update: 2017-06-26 03:41 GMT
रात 2 बजे भी तत्पर रहती हैं सुषमा स्वराज : मोदी

एजेंसी, नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की तारीफ करते हुए कहा है कि उन्होंने अपने मंत्रालय के कार्यो को बखूबी निभाया है और सोशल मीडिया का प्रभावी ढंग से उपयोग करके दुनिया के किसी भी कोने में भारतीयों की मदद करने का एक बहेतरीन उदाहरण दिया है।

मोदी ने वर्जीनिया में एक सामुदायिक समारोह में कहा, "सोशल मीडिया बहुत शक्तिशाली हो गया है। मैं इसके साथ भी जुड़ा हुआ हूं। लेकिन विदेश मंत्रालय और सुषमा स्वराज ने इसका इस्तेमाल सबसे अच्छा उदाहरण दिया है कि कैसे एक विभाग को इसके इस्तेमाल से मजबूत किया जा सकता है"। 

रात में भी दिया है ट्वीट का जवाब 

"अगर दुनिया में कहीं से भी कोई भी भारतीय, विदेश मंत्री को ट्वीट करता है तो रात के 2 ही क्यों न बज रहे हों, पर 15 मिनट के अंदर सुषमा स्वराज ट्वीट जवाब दे देती हैं। विदेश मंत्रालय भारतीयों की परेशानियों को सुलझाने के लिये जल्द से जल्द कार्रवाई करता है और परिणाम हमेशा अच्छा आता है। यह एक अच्छे प्रशासन की पहचान है," 

उन्होंने कहा कि पिछले तीन सालों में, भारत के विदेश मंत्रालय ने मानव कूटनीति में नई ऊंचाइयों को हासिल किया है। उन्होंने कहा कि 80,000 से अधिक भारतीयों को दुनिया के विभिन्न कोनों में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन भारत सरकार उन्हें घर वापस सुरक्षित रूप से लाने में सक्षम है। मोदी ने उज्मा अहमद का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत की एक बेटी, जिसे एक पाकिस्तानी आदमी ने बंदूक के दम पर शादी करने के लिए मजबूर किया। पर सुषमा स्वराज के प्रयास के कारण, वो आज अपने देश में सुरक्षित लौट आई है'|

 

Similar News