दिल्ली के भलस्वा लैंडफिल साइट में लगी आग

नई दिल्ली दिल्ली के भलस्वा लैंडफिल साइट में लगी आग

ANAND VANI
Update: 2022-06-04 03:49 GMT
दिल्ली के भलस्वा लैंडफिल साइट में लगी आग
हाईलाइट
  • आग पर काबू पा लिया

डिजिटल डेस्क, नई  दिल्ली। भलस्वा लैंडफिल साइट में आग लगी ,इससे पहले भी भलस्वा लैंडफिल साइट में 26 अप्रैल को आग लगी थी। धुएं से काफी परेशानी झेल रहे  आसपास निवासरत लोगों लौंडफिल साइट को हटाने की मांग कर रहे है साथ ही उनका कहना हैं कि यदि साइट को नहीं हटाया गया तो  कई बिमारियों का सामना करना पड़ सकता है।

जानकारी के मुताबिक इसी लैंडफिल में कुछ दिन पहले भी आग लगी जिस पर कई दिनों बाद काबू पाया गया। धुएं आसपास रहने वाले लोगों की आंखों में दर्द , ब्रीथिंग प्रोब्लम होने लगी है। आग लगने के कारण गर्मी भी बढ़ गई जिससे कई और बीमारियां भी फैल रही हैं।

 भलस्वा लैंडफिल साइट में लगी आग अब लगभग नियंत्रण में है लेकिन लैंडफिल से लगातार धुआं निकल रहा है। दमकल विभाग ने बताया, "भलस्वा लैंडफिल में कल आग लगी थी। हमें दोपहर करीब 2 बजे फोन आया जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर टेंडर ने रात 8:20 बजे तक आग पर काबू पा लिया।

 

दिल्ली के भलस्वा लैंडफिल  से एक बार फिर उठ रहे  धुएं के गुबार से आस पास रहने वाले लोगों को दम घुटने और सांस लेने की समस्या होने लगी है।

बताया जा रहा है कि   भलस्वा लैंडफिल कूडे में आग कल अचानक लग गई जिससे आग की तेज लपटें उठने लगी।  जिससे चारों ओर के वातावरण में धुआं धुआं छा गया। जिससे लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

 

Tags:    

Similar News