शिवराज बोले- बूथ-बूथ घूमते रहे दिग्गी, घबराहट थी इसलिए नहीं डाला वोट

शिवराज बोले- बूथ-बूथ घूमते रहे दिग्गी, घबराहट थी इसलिए नहीं डाला वोट

Bhaskar Hindi
Update: 2019-05-13 03:16 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह पर जुबानी हमला किया है। भोपाल लोकसभा सभा सीट चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को लेकर शिवराज सिंह ने कहा, ""दिग्गी राजा ने आज गजब किया। इतने घबराए, वोट डालने नहीं गए। भोपाल में ही पोलिंग पोलिंग घूमते रहे। मतदान लोकतंत्र में हमारा परम कर्तव्य है। एक व्यक्ति जो दस साल सीएम रहा। वोट ना डाले तो लोकतंत्र के प्रति उनकी भावनाओं को समझा जा सकता है"

 

 

वहीं वोट नहीं देने पर दिग्विजय सिंह ने कहा " "हां, मैं राजगढ़ में वोट देने नहीं जा सका और मुझे इसका दुख है। अगली बार मैं अपना नाम भोपाल में दर्ज करवा लूंगा " इससे पहले दिग्विजय सिंह ने कहा था कि मैं पहुंचने का प्रयास करूंगा। दिग्विजय खुद 2 बार यहां से सांसद चुने जा चुके हैं तो वहीं उनके भाई लक्ष्मण सिंह 5 बार इस सीट से जीतकर संसद पहुंच चुके हैं। हालांकि यहां पर दोनों भाइयों को हार का भी सामना करना पड़ा है। फिलहाल इस सीट पर बीजेपी का कब्जा है और रोडमल नागर यहां के सांसद हैं।

 

बता दें किमध्य प्रदेश की भोपाल सीट से कांग्रेस के टिकट पर दिग्विजय सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर दिग्विजय की बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा से कांटे की टक्कर है। 23 मई को नतीजे आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि इस सीट पर किसका कब्जा रहेगा। 

Tags:    

Similar News