पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित राजनीतिक नेताओं ने दी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

गांधी जयंती 2022 पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित राजनीतिक नेताओं ने दी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

Manmohan Prajapati
Update: 2022-10-02 05:04 GMT
पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित राजनीतिक नेताओं ने दी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि
हाईलाइट
  • राजनेताओं ने राजघाट पहुंचकर गांधी जी को याद किया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153वीं जयंती पर आज (02 अक्टूबर 2022, रविवार) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत कई राजनेताओं ने राजघाट पहुंचकर गांधी जी को याद किया।

गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की
पीएम मोदी ने बापू को श्रद्धांजलि के बाद ट्वीट किया, राजघाट पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। उनके आदर्श विश्व स्तर पर गूंजते हैं और उनके विचारों ने लाखों लोगों को शक्ति प्रदान की है।

गांधी जयंती को बेहद खास बताया
इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर इस बार की गांधी जयंती को बेहद खास बताया। उन्होंने अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि  गांधी जयंती पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि। यह गांधी जयंती और भी खास है क्योंकि भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। मैं लोगों से हमेशा बापू के आदर्शों पर चलने की अपील करता हूं। मैं आप सभी से गांधी जी को श्रद्धांजलि के रूप में खादी और हस्तशिल्प उत्पाद खरीदने का भी आग्रह करता हूं।

लाल बहादुर शास्त्री को भी श्रद्धांजलि
बापू को श्रद्धांजलि के बाद पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी सादगी और निर्णायकता के लिए पूरे भारत में सराहा जाता है। हमारे इतिहास के बहुत ही महत्वपूर्ण समय में उनका कठिन नेतृत्व हमेशा याद किया जाएगा। जयंती पर उन्हें शत शत नमन।

राष्ट्रपति मुर्मू ने गांधीजी को श्रद्धांजलि दी
गांधी जयंती के इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गांधीजी को श्रद्धांजलि दी और कहा कि यह सभी के लिए शांति, समानता और सांप्रदायिक सद्भाव के मूल्यों के लिए खुद को फिर से समर्पित करने का अवसर है। उन्होंने राष्ट्र के नाम एक संदेश में कहा, महात्मा गांधी की 153वीं जयंती के अवसर पर मैं सभी देशवासियों की ओर से राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। राष्ट्रपति ने कहा, गांधी जयंती हम सभी के लिए उनके प्रेरक जीवन - शांति, समानता और सांप्रदायिक सद्भाव के मूल्यों के लिए खुद को फिर से समर्पित करने का अवसर है।

संयुक्त राष्ट्र ने भी बापू को याद किया
वहीं संयुक्त राष्ट्र ने भी बापू को याद कर अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर दुनिया को संदेश दिया। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने एक ट्वीट में कहा, "अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर, हम महात्मा गांधी के जन्मदिन और शांति, सम्मान और सभी के द्वारा साझा की जाने वाली आवश्यक गरिमा के मूल्यों का जश्न मनाते हैं। हम इन मूल्यों को अपनाने और संस्कृतियों में काम करके आज की चुनौतियों को हरा सकते हैं।

Tags:    

Similar News