रांची : चलती ट्रेन में युवती से गैंगरेप, सीएम रघुवरदास ने जताया दुख

रांची : चलती ट्रेन में युवती से गैंगरेप, सीएम रघुवरदास ने जताया दुख

Bhaskar Hindi
Update: 2018-02-17 06:46 GMT
रांची : चलती ट्रेन में युवती से गैंगरेप, सीएम रघुवरदास ने जताया दुख

डिजिटल डेस्क,रांची। दिल्ली से आ रही आनंद विहार-रांची एक्सप्रेस में मुरी स्टेशन के पास एक 19 साल की युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवती पंजाब की रहने वाली है। घटना 6 फरवरी की बताई जा रही है। इसके बाद युवती ने खुदकुशी की कोशिश भी की, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

दरअसल पंजाब की रहने वाली युवती रांची में एक निजी संस्थान में पढ़ाई करती है। पीड़िता ने बताया कि 6 फरवरी को वो आनंद विहार से रांची आ रही थी। उसे झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ट्रेन के S-3 बोगी में सीट मिली थी। मूरी स्टेशन के पास रात 12 बजे दो नकाब पहने हुए दो लोग आए। उसके बाद उसके साथ गैंगरेप किया। घटना के वक्त बोगी में काफी कम लोग मौजूद थे। आरोपियों ने अंधेरे का फायदा उठाकर उसके साथ गैंगरेप किया। सबसे बड़ी बात ये है कि बोगी ने न तो कोई पुलिसकर्मी था न ही कोई टीटीई। उसने शर्म के कारण किसी को इस बारे में नहीं बताया।

जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश

वहीं घटना के बाद दो दिन बाद 8 फरवरी को युवती ने जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की। इसके बाद उसे गुरुनानक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल युवती सदमे में है। इस कारण वो कुछ बोल नहीं पा रही है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

वहीं इस मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवरदास ने दुख प्रकट किया है। मुख्‍यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि दिल्ली से रांची आ रही ट्रेन में एक बिटिया के साथ दरिंदगी की खबर से मन द्रवित है। बिटिया को हर मुमकिन मेडिकल सुविधा सरकार उपलब्ध कराएगी। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
 


 

Similar News