कोरोना के बढ़ते आंकड़ो से सरकार अलर्ट, हरियाणा में 100 से अधिक लोगों के एकत्रित होने पर मास्क लगाना अनिवार्य 

कोरोना अपडेट कोरोना के बढ़ते आंकड़ो से सरकार अलर्ट, हरियाणा में 100 से अधिक लोगों के एकत्रित होने पर मास्क लगाना अनिवार्य 

Raja Verma
Update: 2023-04-07 10:26 GMT
कोरोना के बढ़ते आंकड़ो से सरकार अलर्ट, हरियाणा में 100 से अधिक लोगों के एकत्रित होने पर मास्क लगाना अनिवार्य 

डिजिटल डेस्क,दिल्ली।  कोरोना के लगातार बढ़ते केस को देखते हुए केंद्र और राज्य की सरकारें अलर्ट मोड पर आ गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कोविड-19 की स्थिति को लेकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की। वहीं राज्यों ने भी अपने स्तर पर अभी से सर्तकता बर्तना प्रारंभ कर दिया है। हरियाणा में 100 से अधिक लोगों के  एकत्रित होने पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। 

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा है कि कोरोना को लेकर हमारी पूरी तैयारी है। हमने सभी विभागों को अलर्ट कर दिया है, हर ज़िले में RTPCR लैब हैं। हमारे यहां वैक्सीन की दोनों डोज़ लग चुकी है, बूस्टर डोज़ कम लगी है। हमने 100 से ज्यादा लोगों के एकत्रित होने पर मास्क अनिवार्य किया है।

कोरोना को लेकर हमारी पूरी तैयारी है। हमने सभी विभागों को अलर्ट कर दिया है, हर ज़िले में RTPCR लैब हैं। हमारे यहां वैक्सीन की दोनों डोज़ लग चुकी है, बूस्टर डोज़ कम लगी है। हमने 100 से ज्यादा लोगों के एकत्रित होने पर मास्क अनिवार्य किया है: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज, चंडीगढ़ pic.twitter.com/SKGA5qJzRn

 

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ संवाद किया। कुछ राज्यों में कोरोना के कुछ मामले सामने आने लगे हैं, हमने निवेदन किया है कि देश के स्तर पर कोई SOP जारी करें ताकि इसे समय रहते रोका जाए। उन्होंने मॉक ड्रिल के निर्देष दिए हैं तो हम 10-11 तारीख को मॉक ड्रिल कराएंगे। हम 9 तारीख को सभी संबंधित अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक करेंगे और राज्य में तैयारियों की समीक्षा करेंगे

 

 

 

 

Tags:    

Similar News