फेस्टिव सीजन से पहले स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी, लोगों से घर में ही त्योहार मनाने का आग्रह किया

Coronavirus फेस्टिव सीजन से पहले स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी, लोगों से घर में ही त्योहार मनाने का आग्रह किया

Bhaskar Hindi
Update: 2021-09-02 15:27 GMT
फेस्टिव सीजन से पहले स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी, लोगों से घर में ही त्योहार मनाने का आग्रह किया
हाईलाइट
  • कोरोनोवायरस संक्रमण की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई
  • कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करें और टीकाकरण को अपनाएं
  • त्योहारी सीजन से पहले
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। त्योहारी सीजन से पहले, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को लोगों से घर में त्योहार मनाने का आग्रह किया। केंद्र की ये चेतावनी उस दिन आई है जब भारत ने कोविड-19 के 47,092 नए  मामले दर्ज किए हैं। ये दो महीनों में दैनिक मामलों की उच्चतम संख्या है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने साफ तौर पर कहा, कोरोनोवायरस संक्रमण की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है। कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करें और टीकाकरण को अपनाएं। मंत्रालय ने बताया कि देश के 39 जिलों ने 31 अगस्त को समाप्त सप्ताह में वीकली पॉजिटिविटी रेट 10 प्रतिशत से अधिक दर्ज किया था। 38 जिलों में 5 से 10 प्रतिशत के बीच पॉजिटिविटी रेट देखा गया है।

केरल वर्तमान में 1 लाख से अधिक सक्रिय कोविड-19 मामलों वाला एकमात्र राज्य है, जबकि चार राज्यों में 10,000 से 1 लाख सक्रिय मामले हैं – महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश। स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि बाकी राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में 10,000 से कम सक्रिय मामले हैं। 

देश में टीकाकरण की स्थिति के बारे में उन्होंने कहा कि भारत की 16 प्रतिशत वयस्क आबादी को कोविड-19 वैक्सीन की दोनों खुराकें मिल चुकी हैं। जबकि, 54 फीसदी को कम से कम पहली खुराक दी गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सिक्किम, दादरा और नागर हवेली और हिमाचल प्रदेश में, 100 प्रतिशत वयस्क आबादी को कोविड-19 वैक्सीन की कम से कम एक खुराक मिली है। इसमें कहा गया है कि भारत में अब तक SARS-CoV-2 के डेल्टा प्लस वैरिएंट के लगभग 300 मामलों का पता चला है।

Tags:    

Similar News