दावा: एक ब्राह्मण ने तैयार किया था संविधान का ड्राफ्ट- गुजरात विधानसभा अध्यक्ष

दावा: एक ब्राह्मण ने तैयार किया था संविधान का ड्राफ्ट- गुजरात विधानसभा अध्यक्ष

Bhaskar Hindi
Update: 2020-01-04 03:45 GMT
दावा: एक ब्राह्मण ने तैयार किया था संविधान का ड्राफ्ट- गुजरात विधानसभा अध्यक्ष
हाईलाइट
  • डॉ.बी.आर अंबेडकर ने संविधान का मसौदा तैयार करने का श्रेय बीएन राव को दिया था
  • नो भारतीय नोबेल पुरस्कार विजेताओं में से आठ ब्राह्मण हैं

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि संविधान का ड्राफ्ट बीएन राव ने तैयार किया था, जो एक ब्राह्मण थे। त्रिवेदी ने यह बात ब्राह्मणों के एक सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि 60 देशों के संविधान को पढ़कर भारतीय संविधान का ड्राफ्ट तैयार कर भीमराव अंबेडकर को बीएन राव ने दिया था। बाबा साहेब ने खुद इस बात को बताया है। त्रिवेदी ने कहा, मैं यहां स्पीकर के तौर पर नहीं बल्कि एक ब्राह्मण की तरह आया हूं। हम यहां ब्राह्मणत्व पर चिंतन करने के लिए एकत्रित हुए हैं। 

मेरा डीएनए ब्राह्मण
उन्होंने कहा कि ब्राह्मण जाति के आधार पर किसी के साथ कोई भेद ना करें। मैं ब्राह्मण में पैदा हुआ तो मेरा डीएनए भी ब्राह्मण हुआ। त्रिवेदी ने कहा, हम मॉ भारती की संतान हैं, हम हिंदुस्तानी हैं। हममें भगवान परशुराम का अंश है। हम शास्त्र और शस्त्र दोनों की क्षमता रखते हैं। सालों की त्याग, तपस्या, चिंतन, मनन, संस्कृति का जो निचोड है, वो हमारे डीएनए में मिलता है। 

ब्राह्मण हमेशा दूसरों को आगे बढ़ाते हैं
त्रिवेदी ने कहा कि इतिहास बताता है कि ब्राह्मण हमेशा दूसरों को आगे बढ़ाने का काम करते हैं। राव ने ही आंबेडकर को अपने आगे रखा। उन्होंने कहा कि भारत के 8 लोगों को नोबेल प्राइज मिला है। उसमें 8 ब्राह्मण है। 

Tags:    

Similar News