'घूंघट' को बताया हरियाणा की पहचान, सरकारी मैग्जीन ने किया बवाल

'घूंघट' को बताया हरियाणा की पहचान, सरकारी मैग्जीन ने किया बवाल

Bhaskar Hindi
Update: 2017-06-28 05:54 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

एजेंसी,चंडीगढ. हरियाणा सरकार की एक मैग्जीन के फोटो कैप्शन 'घूंघट' को "राज्य की पहचान" के रूप में दिखाया गया है, जिसको लेकर विवाद पैदा हो गया है. वहीं इस कैप्शन के विरोध में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि यह बीजेपी सरकार की पिछड़ी हुई मानसिकता को दर्शाता है।

हालांकि, वरिष्ठ मंत्री अनिल विज ने विपक्ष के आरोप को खारिज करते हुए कहा है कि बीजेपी सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए कई कदम उठाए हैं। वही विपक्ष के नेता पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा, हरियाणा से महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं। सिर्फ तीन दिन पहले राज्य की एक युवा महिला ने मिस इंडिया 2017 का ताज जीता है। राज्य के लड़कियों ने खेल के क्षेत्र और अन्य क्षेत्रों में अपनी एक पहचान बनाई है। भारत में जन्मी अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला भी हरियाणा से थींं।

मामला यह है: 

राज्य सरकार ने किसानों के लिए एक मैग्जीन जारी की है, जिसमें एक फोटो में महिला का चेहरा 'घूंघट' से ढका हुआ है। उसके सिर पर चारे की गठरी रखी हुई है, साथ ही कैप्शन में लिखा है, "घूंघट की आन-बान, म्हारे हरियाणा की पहचान". इस मैग्जीन में मुख्यमंत्री की एक बड़ी से स्माइल वाली फोटो कवर पेज पर लगाई गयी है। विज ने कहा, "मैग्जीन में आप जो देख रहे हैं, वो केवल हरियाणा की परंपरा को दिखाने की कोशिश है। उसे उसी रुप में लिया जाना चाहिए। घूंघट बुर्का की तरह नहीं है। यह उन्हीं महिलाओं के लिए है, जो इसे रखना चाहती हैं। हम महिलाओं के सशक्तिकरण के पक्ष में हैं और हमने इस संबंध में बहुत कुछ किया है। "

Similar News