बीजेपी में शामिल हुईं सिंगर सपना चौधरी, शिवराज सिंह ने दिलाई सदस्यता

बीजेपी में शामिल हुईं सिंगर सपना चौधरी, शिवराज सिंह ने दिलाई सदस्यता

Bhaskar Hindi
Update: 2019-07-07 06:35 GMT
हाईलाइट
  • शिवराज सिंह चौहान
  • मनोज तिवारी की मौजूदगी में ली सदस्यता
  • हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी ने शुरू की राजनीतिक पारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी ने आधिकारिक तौर पर अपने राजनीतिक पारी की शुरूआत कर दी है। रविवार को दिल्ली में सपना चौधरी बीजेपी में शामिल हुईं। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सपना को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान मनोज तिवारी, हर्षवर्धन सिंह सहित कई सीनियर नेता मौजूद रहे। 

राजधानी दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में बीजेपी के सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में सपना चौधरी बीजेपी की सदस्य बनीं। बता दें कि, लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर विवाद हुआ था। प्रियंका गांधी और अन्य नेताओं के साथ उनकी तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हुई थी। दावा किया गया था, वह कांग्रेस में शामिल हो चुकी हैं। हालांकि बाद में सपना चौधरी ने इससे इनकार कर दिया था।

इसके बाद लोकसभा चुनाव के दौरान सपना चौधरी दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ नजर आई थीं। उन्होंने लोकसभा चुनाव में बीजेपी के लिए प्रचार भी किया था। हालांकि तब भी उन्होंने बीजेपी में शामिल होने की खबर को खारिज करते हुए कहा था कि, वे सिर्फ दोस्त के नाते मनोज तिवारी के लिए प्रचार कर रही हैं।
 

Tags:    

Similar News