अगर राहुल गांधी चुनाव लड़ सकते हैं तो प्रज्ञा ठाकुर क्यों नहीं : देवेंद्र फडणवीस

अगर राहुल गांधी चुनाव लड़ सकते हैं तो प्रज्ञा ठाकुर क्यों नहीं : देवेंद्र फडणवीस

Bhaskar Hindi
Update: 2019-04-19 12:39 GMT
अगर राहुल गांधी चुनाव लड़ सकते हैं तो प्रज्ञा ठाकुर क्यों नहीं : देवेंद्र फडणवीस
हाईलाइट
  • मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया साध्वी प्रज्ञा को टिकट दिए जाने का समर्थन।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि प्रज्ञा ठाकुर की तरफ से कोई शिकायत आती है तो हम इस मामले की जांच कराएंगे।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा पर लगाया गया केस पका-पकाया मामला है। यह केस मनगढ़ंत है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मालेगांव बम धमाके की आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को भाजपा की तरफ से भोपाल लोकसभा सीट से उम्मीदवारी दिए जाने का समर्थन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव लड़ सकते हैं तो प्रज्ञा ठाकुर क्यों नहीं। एक निजी न्यूज चैनल से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा पर लगाया गया केस पका-पकाया मामला है। यह केस मनगढ़ंत है। कोर्ट ने भी यह साफ कर दिया है। महाराष्ट्र के पुलिस अधिकारियों पर प्रज्ञा ठाकुर ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि प्रज्ञा ठाकुर की तरफ से कोई शिकायत आती है तो हम इस मामले की जांच कराएंगे।

Tags:    

Similar News