हवाई सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं, इंडिगो-गोएयर ने मार्च में 626 फ्लाइट रद्द कीं

हवाई सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं, इंडिगो-गोएयर ने मार्च में 626 फ्लाइट रद्द कीं

Bhaskar Hindi
Update: 2018-03-15 18:13 GMT
हवाई सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं, इंडिगो-गोएयर ने मार्च में 626 फ्लाइट रद्द कीं

डिजिटल डेस्क, मुंबई। हवाई सफर करने वाले यात्रियों को इस महीने अपनी यात्रा में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि इंडिगो और गोएयर ने इस महीने अपनी 600 से ज्यादा उड़ानों को रद्द करने का निर्णय किया है। इसमें 488 उड़ानें अकेले इंडिगो की हैं। इसकी वजह दोनों कंपनियों के कुल 11 की संख्या में ए320 नियो विमानों में प्रैट एंड व्हिटनी (पीएंडडब्ल्यू) का त्रुटिपूर्ण इंजन होना है, जिनके उड़ान भरने पर नागर विमानन महानिदेशालय ने रोक लगाई हुई है। सस्ती विमान सेवा देने वाली यह दोनों कंपनियां रोजाना औसतन 1,200 उड़ानों का परिचालन करती हैं। इनके उड़ानें रद्द करने से लोगों की हवाई यात्राएं स्पष्ट तौर पर प्रभावित हो सकती हैं।

बता दें कि इंडिगो रोजाना 1,000 उड़ानों का परिचालन करती है। वहीं गोएयर रोजाना 230 उड़ानों का परिचालन करती है।  इंडिगो ने मीडिया के लिए जारी एक बयान में कहा कि प्रभावित हुए यात्रियों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के दूसरा विमान पकड़ने या रद्दीकरण शुल्क काटे बिना पूरा पैसा वापस लेने का विकल्प दिया गया है।

फ़िलहाल इस बात पर तत्काल कोई स्पष्टीकरण नहीं मिला है कि जिन यात्रियों के पास पहले से यात्रा का टिकट है, उन्हें कोई संभावित मुआवजा दिया जाएगा या यात्रा का विकल्प मुहैया कराया जाएगा। घरेलू हवाई यात्रा बाजार में सबसे अधिक हिस्सेदारी रखने वाली इंडिगो 15 से 31 मार्च के बीच 488 उड़ानें रद्द कर सकती है।
 

  • गोएयर ने भी 15 से 22 मार्च के बीच 138 उड़ानों को रद्द करने का निर्णय किया है। 
  • दोनों कंपनियों ने अपनी वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी है। 
  • नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के पास जमा कराई गई उड़ान समय सारिणी के अनुसार इंडिगो 15 मार्च से 21 मार्च के बीच रोजाना 36 उड़ानों का, 22 से 24 मार्च के बीच रोजाना 18 और 25 से 31 मार्च के बीच रोजाना 26 उड़ानों का संचालन नहीं करेगा।
  • गोएयर ने भी 15 से 22 मार्च के बीच 138 उड़ानों को रद्द करने का निर्णय किया है। 
  • दोनों कंपनियों ने अपनी वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी है। 

Similar News