स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में इंदौर एक बार फिर टॉप पर, भोपाल दूसरे और चंडीगढ़ तीसरे स्थान पर

स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में इंदौर एक बार फिर टॉप पर, भोपाल दूसरे और चंडीगढ़ तीसरे स्थान पर

Bhaskar Hindi
Update: 2018-05-16 19:24 GMT
स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में इंदौर एक बार फिर टॉप पर, भोपाल दूसरे और चंडीगढ़ तीसरे स्थान पर
हाईलाइट
  • 4203 शहरों की स्वच्छता के सर्वेक्षण में इंदौर
  • भोपाल और चंडीगढ़ को सबसे स्वच्छ पाया गया।
  • स्वच्छता सर्वेक्षण- 2018 में टॉप करने वाले प्रमुख शहरों के नामों की सूची बुधवार को जारी की गई।
  • मध्यप्रदेश के इंदौर और भोपाल दोनों शहरों ने लगातार दूसरे वर्ष भी देश के सबसे स्वच्छ शहरों में पहला और दूसरा स्थान हासिल किया।
  • राज्य की राजधानी देश की सबसे साफ राजधानी: ग्रेटर मुंबई इनोवेशन के मामले में देश की बे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्वच्छता सर्वेक्षण- 2018 में टॉप करने वाले प्रमुख शहरों के नामों की सूची बुधवार को जारी की गई। 4203 शहरों की स्वच्छता के सर्वेक्षण में इंदौर, भोपाल और चंडीगढ़ को सबसे स्वच्छ पाया गया। मध्यप्रदेश के इंदौर और भोपाल दोनों शहरों ने लगातार दूसरे वर्ष भी देश के सबसे स्वच्छ शहरों में पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं चंडीगढ़ स्वच्छ शहरों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर है।

हरदीप पुरी ने जारी की सूची
केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री हरदीप पुरी ने स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले प्रमुख शहरों की सूची जारी की है। इस सूची में नई दिल्ली नगर परिषद एनडीएमसी को तीन लाख से कम आबादी वाले नगरपालिका निकायों के बीच सबसे स्वच्छ शहर के रूप में स्थान दिया गया है। जबकि ग्रेटर मुंबई सभी राज्यों में सबसे साफ पाया गया। सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार विजयवाड़ा एक लाख से ज्यादा आबादी वाले बड़े शहरों में सबसे साफ पाया गया है, जबकि मैसूर तीन लाख से दस लाख की आबादी वाले शहरों में सबसे स्वच्छ शहर के रूप में उभरा है।

सीएम शिवराज ने दी बधाई
इंदौर के पहले स्थान पर आने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। सीएम ने ट्वीट कर लिखा हमारे इंदौर के भाई-बहनों का क्या कहना, जो ठान लिया, उसे पूरा करने में कसर नहीं छोड़ते, आपने स्वच्छता में अपने शहर की बादशाहत बरक़रार रखी। इस गौरवशाली उपलब्धि के लिए शहर की महापौर मालिनि गौर, नगर निगम कमिश्नर आशीष सिंह और उनकी टीम को बहुत-बहुत बधाई।

 

 

क्या रहे स्वच्छता सर्वेक्षण के नतीजे?


10 लाख से ज्यादा जनसंख्या वाले शहरों में

  • देश का सबसे साफ शहर: विजयवाड़ा (एक कैटेगरी में एक ही अवॉर्ड दिया जा सकता है इसलिए 10 लाख से ज्यादा की आबादी के बावजूद इंदौर और भोपाल को इस कैटेगरी में अवॉर्ड नहीं दिया गया) 
  • इनोवेशन के मामले में देश का बेस्ट शहर: नागपुर
  • सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के मामले में देश का बेस्ट शहर: नवी मुंबई
  • लोगों के फीडबैक के हिसाब से देश का बेस्ट शहर: कोटा
  • सफाई में सबसे ज्यादा प्रगति करने वाला शहर: गाजियाबाद


3 लाख से ज्यादा लेकिन 10 लाख से कम जनसंख्या वाले शहरों में

  • देश का सबसे साफ शहर: मैसूर, कर्नाटक  
  • इनोवेशन के मामले में देश का बेस्ट शहर: अलीगढ़, उत्तर प्रदेश
  • सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के मामले में देश का बेस्ट शहर: बेंगलुरु, कर्नाटक 
  • लोगों के फीडबैक के हिसाब से देश का बेस्ट शहर: परमनी, महाराष्ट्र
  • सफाई में सबसे ज्यादा प्रगति करने वाला शहर: भिवंडी, महाराष्ट्र


3 लाख से कम जनसंख्या वाले छोटे शहरों में

  • देश का सबसे साफ शहर: NDMC (नई दिल्ली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन)  
  • इनोवेशन के मामले में देश का बेस्ट शहर: अंबिकापुर, छत्तीगढ़
  • सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के मामले में देश का बेस्ट शहर: तिरुपति, आंध्र प्रदेश 
  • लोगों के फीडबैक के हिसाब से देश का बेस्ट शहर: गिरिडीह, झारखंड 
  • सफाई में सबसे ज्यादा प्रगति करने वाला शहर: भुसावल, महाराष्ट्र 


राज्य की राजधानी

  • देश की सबसे साफ राजधानी: ग्रेटर मुंबई 
  • इनोवेशन के मामले में देश की बेस्ट राजधानी: पणजी 
  • सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के मामले में देश की बेस्ट राजधानी: ग्रेटर हैदराबाद, तेलंगाना
  • लोगों के फीडबैक के हिसाब से देश की बेस्ट राजधानी: रांची
  • सफाई में सबसे ज्यादा प्रगति करने वाली राजधानी: जयपुर

Similar News