असम में हिंसा की वजह से टला जापान के PM शिंजो आबे का भारत दौरा, गुवाहाटी में नहीं होगी समिट

असम में हिंसा की वजह से टला जापान के PM शिंजो आबे का भारत दौरा, गुवाहाटी में नहीं होगी समिट

Bhaskar Hindi
Update: 2019-12-13 09:14 GMT
असम में हिंसा की वजह से टला जापान के PM शिंजो आबे का भारत दौरा, गुवाहाटी में नहीं होगी समिट

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे की भारत यात्रा रद्द हो गई है। असम में हिंसा के चलते आबे ने अपना भारत दौरा स्थगित कर दिया है। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों का असर भारत-जापान समिट पर पड़ा है। यह समिट असम के गुवाहाटी में रविवार से होनी थी, लेकिन जापानी के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अपना भारत दौरा स्थगित कर दिया है। अब दोनों देशों के आपसी सहमति के बाद समिट होगा।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की है। अपने ट्वीट में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि जल्द ही इस समिट के लिए दोनों देशों के बीच आपसी सहमति से नई तिथि निर्धारित की जाएगी।

Tags:    

Similar News