सांसद के पैर धोकर भाजपा कार्यकर्ता ने पी लिया पानी, चौतरफा आलोचना से घिरे सांसद

सांसद के पैर धोकर भाजपा कार्यकर्ता ने पी लिया पानी, चौतरफा आलोचना से घिरे सांसद

Bhaskar Hindi
Update: 2018-09-17 05:13 GMT
हाईलाइट
  • इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
  • झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद हैं निशिकांत दुबे
  • कार्यकर्ता पंकज साह ने मंच पर ही बुलवाया पानी और थाली

डिजिटल डेस्क, रांची। भाजपा के एक कार्यकर्ता ने सांसद के पैर धोकर वो पानी पी लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सांसद को काफी ट्रोल किया जा रहा है। झारखंड के गोड्डा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे रविवार को कनभारा पुल के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे, तब ये पूरा वाकया हुआ।

कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता पंकज साह ने सांसद की बढ़ाई करनी शुरू कर दी। पंकज ने कहा सांसद ने हम पर बड़ा उपकार किया है, उनके चरण धोकर पीने का मन कर रहा है। संबोधन खत्म होते ही पंकज ने मंच पर पानी और थाली मंगवाया। पंकज ने सांसद निशिकांत दुबे के पैर धोए और अपने गमछे से पैरों को साफ किया। सांसद को खुश करने के लिए पंकज उस गंदे पानी को चरणामृत की तरह पी गया। 
 

 

Similar News