झारखंडः पांच ट्रिलियन के '0' से हीरो बने गौरव वल्लभ CM रघुवर दास को देंगे चुनौती 

झारखंडः पांच ट्रिलियन के '0' से हीरो बने गौरव वल्लभ CM रघुवर दास को देंगे चुनौती 

Bhaskar Hindi
Update: 2019-11-17 03:00 GMT
झारखंडः पांच ट्रिलियन के '0' से हीरो बने गौरव वल्लभ CM रघुवर दास को देंगे चुनौती 

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ जमशेदपुर ईस्ट सीट से एक नए चेहरे को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने पांच ट्रिलियन के "0" से हीरो बने राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर गौरव वल्लभ को टिकट दिया है। टीबी डिबेट से चर्चाओं में आए गौरव वल्लभ इन दिनों सुर्खियों में है। झारखंड के कई वरिष्ठ नेता चाहते थे कि उन्हें चुनाव में महत्वपूर्ण सीट से उतारा जाए। अंत में झारखंड कांग्रेस ने अपने नेताओं की बात मान ली। बता दें कि कि एक टीवी डिबेट के बाद वह काफी चर्चा में आ गए थे जिसमें उन्होंने बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा से पूछ लिया था कि "ट्रिलियन में कितने जीरो" होते हैं।

गौरतलब है कि जमशेदपुर ईस्ट सीट पर मुख्यमंत्री रघुबर दास की तगड़ी पकड़ रही है। इस सीट पर वह लगातार पांच बार जीत दर्ज कर चुके हैं। हालांकि गौरव वल्लभ का राजनीतिक करियर बहुत लंबा नहीं रहा है। 42 साल के गौरव बिजनस मैनेजमेंट के प्रोफेसर हैं और डॉक्ट्रेट की डिग्री भी हासिल कर रखी है। वह पहले जमशेदपुर में ही एक्सएलआरआइ में प्रोफेसर थे।

ऐसे चर्चाओं में आए गौरव वल्लभ
कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ एक टीवी डिबेट कार्यक्रम में बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा के साथ मौजूद थे। जब 5 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी पर बात होने लगी तो अचानक गौरव वल्लभ ने पात्रा से पूछा कि ट्रिलियन में कितने जीरो होते हैं। संबित पात्रा तत्काल उनके सवाल का जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ। आज गौरव वल्लभ बड़े टीवी चैनलों की डिबेट में अकसर नजर आते हैं।

81 सीटों पर पांच चरणों में मतदान
झारखंड में 81 सीटों पर पांच चरणों में मतदान होगा। नक्सली समस्या को देखते हुए राज्य में कई चरणों में मतदान कराए जाएंगे। राज्य में 30 नवंबर को पहले चरण के मतदान होने हैं। दूसरे चरण का मतदान, 7 दिसंबर, तीसरे चरण का 12 दिसंबर, 16 को चौथे चरण का और 20 दिसंबर को आखिरी चरण का मतदान होगा और 23 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी।

 


 

Tags:    

Similar News