झारखंड चुनाव: 13 सीटों पर 30 नवंबर को कांटे की टक्कर, इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर 

झारखंड चुनाव: 13 सीटों पर 30 नवंबर को कांटे की टक्कर, इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर 

Bhaskar Hindi
Update: 2019-11-21 04:54 GMT
झारखंड चुनाव: 13 सीटों पर 30 नवंबर को कांटे की टक्कर, इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर 

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को होना है। राज्य की 13 विधानसभा सीटों पर आर-पार की लड़ाई देखने को मिलेगी। हर सीट पर इस बार कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। पहले चरण के चुनाव में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव समेत कई विधायकों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। लोहरदगा विधानसभा सीट पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत जो अब भाजपा में शामिल हो चुके है। कांग्रेस के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव को कड़ी टक्कर देंगे। 

लोहरदगा विधानसभा सीट भाजपा-कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा से जुड़ी है। इस सीट पर आजसू ने भी नीरू शांति भगत को चुनाव मैदान में उतारा है।अब ये मुकाबला त्रिकोणीय होता नजर आने लगा है। हालांकि पिछला चुनाव आजसू इस सीट पर जीत चुकी है। लेकिन, बाद में हुए उपचुनाव में कांग्रेस के टिकट पर सुखदेव जीत कर आये थे। पहले चरण के हर सीट पर चुनावी रंजिश तीखी है।  
 

इन विधायकों ने बदला पाला 
पहले चरण की छह विधानसभा सीटों पर विधायक पाला बदल कर चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस से भाजपा में आए सुखदेव भगत लोहरदगा सीट से मैदान में हैं। भवनाथपुर सीट से इस बार विधायक भानु प्रताप शाही भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। भाजपा में शामिल हुए भानु पिछला चुनाव संघर्ष मोर्चा के टिकट पर जीते थे। हुसैनाबाद सीट से इस बार विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता आजसू की टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। पिछले चुनाव में वे बसपा की टिकट से चुनाव जीते थे। वहीं छतरपुर सीट पर विधायक राधाकृष्ण किशोर आजसू की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। ये पिछली बार वे भाजपा की टिकट से चुनाव जीते थे। किशोर इस बार टिकट कटने के बाद आजसू में चले गए। 
 

इन सीटों पर है चुनाव

  1. चतरा
  2. गुमला
  3. विशुनपुर
  4. लोहरदगा
  5. मनिका
  6. लातेहार
  7. पांकी
  8. डालटनगंज
  9. विश्रामपुर
  10. छतरपुर
  11. हुसैनाबाद
  12. गढ़वा
  13. भवनाथपुर

 

इन विधायकों के सामने प्रतिष्ठा बचाने की चुनौती 
लोहरदगा सीट से विधायक सुखदेव भगत, विशुनपुर से झामुमो विधायक चमरा लिंडा, लातेहार सीट से विधायक प्रकाश राम, पांकी सीट से कांग्रेस विधायक देवेंद्र सिंह, डाल्टेनगंज सीट से विधायक आलोक चौरसिया, विश्रामपुर सीट से मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, छतरपुर से विधायक राधाकृष्ण किशोर, हुसैनाबाद से विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता, गढ़वा सीट से भाजपा विधायक सत्येंद्र तिवारी, भवनाथपुर सीट से विधायक भानु प्रताप शाही चुनाव मैदान में हैं।
 

Tags:    

Similar News