दिल्ली के बाद अब बुलंदशहर में कांवड़ियों का कहर, आस्था के नाम पर गुंडागर्दी

दिल्ली के बाद अब बुलंदशहर में कांवड़ियों का कहर, आस्था के नाम पर गुंडागर्दी

Bhaskar Hindi
Update: 2018-08-09 05:11 GMT
हाईलाइट
  • बुलंदशहर में कांवड़ियों का कहर।
  • आस्था के नाम पर कांवड़ियों की गुंडागर्दी।
  • पुलिस वाहन को किया क्षतिग्रस्त।

डिजिटल डेस्क, बुलंदशहर। सावन का महीना भगवान शंकर की आराधना का विशेष पर्व है। इस महीने कांवड़ में पवित्र नदीयों का जल लेकर भगवान महादेव का अभिषेक करने का विशेष महत्व है, लेकिन आस्था और धर्म के नाम पर निकाली जा रहीं कांवड़ यात्रा आजकल छोटी-मोटी घटनाओं के चलते उग्र रूप लेते हुए नजर आ रही हैं। दिल्ली के बाद अब उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में भी कांवड़िये कहर बरपाते नजर आए। दरअसल बुलंदशहर में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों की स्थानीय लोगों से किसी बात को लेकर अनबन हो गई। देखते ही देखते मामला गर्मा गया और कांवड़ियों ने पुलिस वाहन में तोड़फोड़ शुरू कर दी। घटनाक्रम के दौरान स्थानीय लोगों, कांवड़ियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई।

 

 

 

यह भी पढ़ें : दिल्ली में कांवड़ियों का कहर, यूपी पुलिस हैलीकॉप्टर से कर रही पुष्प वर्षा


पुलिस ने किया मामला दर्ज
घटना के बाद पुलिस नें मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। कांवड़ यात्रा के दौरान लगातार उत्तर प्रदेश से हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं जिसके चलते यूपी पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था में भारी चूक सामने आई है। वहीं सरकार की ओर से अब तक लगातार हो रहीं हिंसक घटनाओं पर कोई भी बयान सामने नही आया है।
 

Similar News