कर्नाटक : कोस्ट गार्ड ने 24 मछुआरों को बचाया

कर्नाटक : कोस्ट गार्ड ने 24 मछुआरों को बचाया

IANS News
Update: 2020-09-11 15:30 GMT
कर्नाटक : कोस्ट गार्ड ने 24 मछुआरों को बचाया
हाईलाइट
  • कर्नाटक : कोस्ट गार्ड ने 24 मछुआरों को बचाया

बेंगलुरु, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय तटरक्षक ने शुक्रवार को कर्नाटक के भटकल पोर्ट में तेज हवाओं के कारण समुद्र में फंसे 24 मछुआरों को बचा लिया है।

रक्षा जनसंपर्क कार्यालय द्वारा एक प्रेस रिलीज में कहा गया है कि मछली पकड़ने वाली नाव आईएफबी कमरुल बहार भटकल से 15 समुद्री मील दूर समुद्र में फंसी हुई पाई गई, जहां से फंसे हुए लोगों को बचाया गया।

इंजन फेल होने के चलते नाव ने अपना संतुलन खो दिया, जहां खराब मौसम के चलते नाव मालिक ने करवर में अधिकारियों से मछुआरों को बचाने की अनुरोध की।

मौके पर तरक्षकों ने पहुंच कर बचाव और खोज अभियान चलाया।

उन्होंने कहा, 10 सितंबर को रात्रि 10 बजे शिप पहुंची, जिसके बाद मछुआरों से बातचीत किया गया।

यह पूरा रेस्क्यू ऑपरेशन 11 सितंबर सुबह 10:30 बजे खत्म हुआ।

सभी बचाए गए मछुआरों को आईसीजी शिप में शिफ्ट कर दिया गया है, जहां सभी मछुआरे स्वस्थ हैं।

एवाईवी/आरएचए

Tags:    

Similar News