41 किसान संगठनों के साथ संसद का घेराव करने निकले कांग्रेसी

41 किसान संगठनों के साथ संसद का घेराव करने निकले कांग्रेसी

Bhaskar Hindi
Update: 2018-10-23 08:07 GMT
41 किसान संगठनों के साथ संसद का घेराव करने निकले कांग्रेसी
हाईलाइट
  • 41 किसान संगठन करेंगे सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश
  • कांग्रेस का किसान खेत मजदूर संगठन कर रहा प्रदर्शन का नेतृत्व
  • पार्लियामेंट स्ट्रीट पर इकट्ठा होकर संसद भवन की तरफ कूंच करेंगे किसान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। किसानों के मुद्दे पर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ता संसद का घेराव करने निकल चुके हैं। प्रदर्शन में शामिल होकर 41 किसान संगठन सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसकी अगुवाई कांग्रेस का किसान खेत मजदूर संगठन कर रहा है। विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं। 41 बड़े किसान संगठनों के लोग पहले पार्लियामेंट स्ट्रीट पर इकट्ठा हो चुके हैं। यहां कांग्रेस के नेता उन्हें संबोधित करेंगे। इसके बाद सभी किसान संसद भवन की तरफ कूच करेंगे।


किसान खेत मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि मोदी सरकार किसान विरोधी है। सरकार की नीतियों में किसानों का विरोध दिखाई देता है। इसके खिलाफ ही हम 23 अक्टूबर को किसानों के साथ मिलकर संसद घेर रहे हैं। 2014 के चुनाव से पहले पीएम मोदी ने किसानों से जो वायदे किए उनमें से कोई भी पूरा नहीं हो सका है। भाजपा ने खेत मजदूरों और गरीब किसानों के साथ छल किया है। 


लंबे समय से किसान फसल की उचित मांग, खेत मजदूरों को होने वाली दिक्कत और किसानों का कर्ज माफ करने की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस भी किसानों के मुद्दों को उठाकर लंबे समय से मोदी सरकार को घेर रही है। अपनी ज्यादातर रैलियों में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी किसानों के कर्जमाफी की बत पर सरकार को निशाना बना रहे हैं।

Similar News