लालू ने PM मोदी से पूछा- 'कहां है विकासवा, कोई ढूंढ कर लाओ'
लालू ने PM मोदी से पूछा- 'कहां है विकासवा, कोई ढूंढ कर लाओ'
डिजिटल डेस्क, पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस "विकास मॉडल" का जिक्र अपने भाषण में करते रहते हैं उसी विकास शब्द का को विपक्षी दल अक्सर तंज कसते हुए नजर आते हैं। यहीं नहीं विकास के नाम पर सोशल मीडिया में भी बहुत सी बातें कही और लिखी जाती हैं। लोग अक्सर सरकार से पूछते हैं कि आहिर कहां गया आपका विकास। फ़िलहाल राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने "विकास मॉडल" को लेकर ट्वीट के जरिए तंज कसा है। लालू ने ट्वीट करते हुए लिखा है, "कहां है विकासवा। कोई ढूंढ कर लाओ रे।"
लालू ने गुजरात चुनाव की चर्चा करते हुए एक और ट्वीट के जरिए लिखा, "बिहार चुनाव में ई लोग "गाय" और "पाकिस्तान" को खोज कर लाए थे और अब गुजरात में 800-900 साल पहले गड़े मुर्दों को। मतलब हालात वही है और हाल भी वही होने वाला है।"
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा को तात्कालीन राजद, कांग्रेस और जनता दल (युनाईटेड) के महागठबंधन से करारी हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि चुनाव परिणामों के बाद लंबे समय तक साथ रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महागठबंधन से अलग होकर राज्य में एक बार फिर भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना ली।
कहाँ है विकासवा? कोई ढूँढ कर लाओ रे!
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) December 7, 2017
बिहार चुनाव में ई लोग गाय और पाकिस्तान को खोज कर लाए थे और अब गुजरात में 800-900 साल पहले गढ़े मुर्दों को।मतलब हालात वही है और हाल भी वही होने वाला है।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) December 6, 2017