जम्मू-कश्मीर: राजौरी में LOC के पास एक खदान में लैंड माइन ब्लास्ट, एक ​लेफ्टिनेंट सहित 4 जवान जख्मी

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में LOC के पास एक खदान में लैंड माइन ब्लास्ट, एक ​लेफ्टिनेंट सहित 4 जवान जख्मी

Bhaskar Hindi
Update: 2020-01-03 12:42 GMT
जम्मू-कश्मीर: राजौरी में LOC के पास एक खदान में लैंड माइन ब्लास्ट, एक ​लेफ्टिनेंट सहित 4 जवान जख्मी
हाईलाइट
  • घायल जवान उधमपुर के सैन्य अस्पताल में भर्ती
  • जम्मू-कश्मीर में भारत-पाक सीमा पर तनाव बरकरार
  • पाक सेना ने पुंछ जिले की कृष्णाघाटी सेक्टर में गोलीबारी की

डिजिटल डेस्क, राजौरी। जम्मू-कश्मीर में भारत-पाक सीमा पर तनाव बरकरार है। पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले की कृष्णाघाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास गोलीबारी की। इस पर भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की। वहीं एक अन्य घटना में सेना के एक लेफ्टिनेंट सहित चार जवान घायल हो गए। राजौरी जिले में लाइन ऑफ कंट्रोल के पास एक खदान में लैंड माइन ब्लास्ट की चपेट में आने से एक लेफ्टिनेंट सहित 4 भारतीय जवान जख्मी हो गए। घायल जवानों को फिलहाल उधमपुर के सैन्य अस्पताल में भर्ती किया गया है।

 

 

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को नौशेरा जिले के कलाल सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास एक माइन ब्लास्ट हुआ था। इस घटना में भारतीय के एक लेफ्टिनेंट समेत चार जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों को तत्काल राजौरी सैन्य अस्पताल में भर्ती किया गया था, इसके बाद इन सभी को उधमपुर के कमान अस्पताल में एयरलिफ्ट किया गया। सैन्य सूत्रों के मुताबिक घायल जवानों की हालत स्थिर बनी हुई है। वहीं सेना के अधिकारी इस घटना की जांच कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले 31 दिसंबर को भी नौशेरा में हुए एक माइन ब्लास्ट में एक स्थानीय नागरिक घायल हो गया था।

Tags:    

Similar News