ठाणे में भूस्खलन से गिरी मकान की दीवार, दो लोगों की मौत, एक घायल

ठाणे में भूस्खलन से गिरी मकान की दीवार, दो लोगों की मौत, एक घायल

ANI Agency
Update: 2019-07-30 05:00 GMT
ठाणे में भूस्खलन से गिरी मकान की दीवार, दो लोगों की मौत, एक घायल
हाईलाइट
  • ठाणे के कलावा इलाके में भूस्खलन के कारण एक मकान की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत
  • एक घायल

डिजिटल डेस्क, ठाणे। महाराष्ट्र के मुंबई में भारी बारिश और भूस्खलन का कहर लगातार जारी है। मंगलवार की तड़के मुंबई से सटे ठाणे जिले के कलावा क्षेत्र में बारिश के बाद हुए भूस्खलन के कारण एक मकान की दीवार गिर गई। इसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। करीब 19 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।  

घर के मालिक और उसके बेटे की पहचान बीरेंद्र गौतम और सनी गौतम के रूप में हुई, उन्हें छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के एक अधिकारी ने कहा, एक ही परिवार की एक 35 वर्षीय महिला, जो घायल हुई है उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, आदर्श मित्र मंडल चॉल के पास भूस्खलन हुआ। इसके बाद पहाड़ का कुछ हिस्सा चॉल के घरों में गिर गया। हालांकि बचाव दल मौके पर पहुंचा और कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। टीएमसी के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन समिति के कर्मियों ने चॉल के करीब 19 लोगों को बचाया। वहीं मौसम विभाग ने मुंबई और उसके आसपास के क्षेत्रों में अगले दो दिनों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। 

Tags:    

Similar News