JNU की छात्रा के सामने सरेआम करने लगा हस्तमैथुन, गिरफ्तार

JNU की छात्रा के सामने सरेआम करने लगा हस्तमैथुन, गिरफ्तार

Bhaskar Hindi
Update: 2017-07-22 15:33 GMT
JNU की छात्रा के सामने सरेआम करने लगा हस्तमैथुन, गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जेएनयू की एक छात्रा के सामने राजधानी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में शर्मनाक वारदात घटित हुई। छात्रा को देख एक युवक सरेआम हस्तमैथुन करने लगा। यह घटना गुरुवार दोपहर करीब 2.45 बजे की है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि 33 वर्षीय जर्मन छात्रा जेएनयू से पीएचडी कर रही है। छात्रा अपने कुत्ते को घुमाने के लिए निकली थी। उसने देखा कि एक आदमी उसे अजीब निगाहों से देख रहा है। इसके बाद महिला कुछ पल के लिए रुक गई। जब वह व्यक्ति दूसरी ओर देखने लगा तो महिला आगे बढ़ गई। पुलिस ने बताया कि वह व्यक्ति जिधर खड़ा था, महिला जब उस ओर बढ़ी तो उस शख्स ने अपनी पेंट नीचे उतार ली और महिला की ओर घूरते हुए हस्तमैथुन करने लगा।

पुलिस ने बताया कि इससे पहले वह छात्रा उस आरोपी को पकड़ पाती, वो अपनी कार लेकर फरार हो गया। महिला उसकी कार और नंबरप्लेट की फोटो लेने में सफल रही। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद आरोपी तरुण को कल गिरफ्तार कर लिया गया। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Similar News