बिहार: गर्ल्स हॉस्टल में घुसे मनचले, 40 छात्राओं से की मारपीट, 4 की हालत नाजुक

बिहार: गर्ल्स हॉस्टल में घुसे मनचले, 40 छात्राओं से की मारपीट, 4 की हालत नाजुक

Bhaskar Hindi
Update: 2018-10-07 10:23 GMT
बिहार: गर्ल्स हॉस्टल में घुसे मनचले, 40 छात्राओं से की मारपीट, 4 की हालत नाजुक
हाईलाइट
  • छात्राओं को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है
  • छात्रावास में घुसकर छात्राओं से की मारपीट
  • तेजस्वी यादव ने बताया नीतीश का जंगलराज

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में बदमाशों के दिमाग से पुलिस-प्रशासन का खौफ इस कदर गायब है कि वो दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम देने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज में छात्राओं को मनचलों का विरोध करना महंगा पड़ गया। कस्तूरबा गांधी हाई स्कूल के छात्रावास की छात्राओं को मनचलों ने छात्रावास में घुसकर बुरी तरह से पीटा है। इससे 40 छात्राएं घायल हो गई हैं। चार को गंभीर चोट आई है, जिन्हें रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

 

महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का घेराव किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अखबार खोलते ही बिहार में नीतीश का आतंक राज पढ़ना पड़ता है, चारों तरफ बलात्कार, अपहरण, हत्या, व्याभिचार और आतंक का तमाशा दिखाई देता है। तेजस्वी ने कहा कि सुपौल के त्रिवेणीगंज में आसामाजिक तत्वों ने हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं से बुरी तरह से मारपीट की है, बेखौफ गुंडों की मार से घायल सभी छात्राएं अस्पताल में भर्ती हैं। अपराध चरम पर होने के बाद भी सरकार नरम बनी हुई है।

 

Similar News