उप्र से दो-तीन दिन में मानसून की विदाई

उप्र से दो-तीन दिन में मानसून की विदाई

IANS News
Update: 2019-10-10 06:30 GMT
उप्र से दो-तीन दिन में मानसून की विदाई

लखनऊ, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी समेत इसके आस-पास के इलाके में बादलों की आवाजाही लगी हुई है। हालांकि मौसम विभाग ने कहा है कि दो-तीन दिनों में प्रदेश से मानसून विदा हो सकता है।

गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार मानसून अब दो-तीन दिन में विदा हो जाएगा। हालांकि, गुरुवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों में हल्की बौछारें पड़ने की उम्मीद है। मौसम में यह बदलाव पूर्वी हवाओं के चलते होगा। एक दो दिन में हवाओं का रुख बदलेगा। हवाएं शुष्क होंगी। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।

गुरूवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, आगरा का 22 डिग्री, बरेली का 21 डिग्री, बहराइच का 22 डिग्री, फैजाबाद 22 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया।

लखनऊ का बुधवार को अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकर्ड हुआ।

Similar News