अजय सिंह पर मां और बहन ने लगाया घरेलू हिंसा का आरोप, अर्जुन सिंह की पत्नी कोर्ट पहुंची

अजय सिंह पर मां और बहन ने लगाया घरेलू हिंसा का आरोप, अर्जुन सिंह की पत्नी कोर्ट पहुंची

Bhaskar Hindi
Update: 2018-06-19 08:58 GMT
हाईलाइट
  • अजय सिंह राहुल की पत्नी सरोज सिंह दर्ज कराया मामला
  • घर से बेदखल करने का लगाया आरोप
  • विधानसभा नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम अर्जुन सिंह की पत्नी सरोज सिंह ने अपने दोनों बेटों अजय सिंह और अभिमन्यु सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा और भरण-पोषण का मामला दर्ज कराया है। सरोज सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके बेटों ने उन्हें अपने ही घर से बेदखल कर दिया है। मामले की अर्जी सरोज सिंह ने ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट को सौंप दी है।

 

 

84 साल की सरोज सिंह मंगलवार दोपहर 12 बजे अपनी बेटी वीणा सिंह के साथ भोपाल जिला अदालत पहुंची। सरोज सिंह ने अपनी अर्जी में न्यायलय को बताया है कि उनके बेटों ने उन्हें अपने ही घर से बेदखल कर संपत्ति पर अवैध तरीके से कब्जा कर लिया है। उन्हें भरण-पोषण देना से भी साफ माना कर दिया गया है। ऐसे में मजबूरन उन्हें अपने घर से दूर नोएडा में एक फ्लैट लेकर रहना पड़ रहा है। सरोज ने अदालत से गुहार लगाई है कि उन्हें उनका घर वापस दिलाया जाए साथ ही अजय सिंह को वहां से बाहर किया जाए। 84 वर्षीय सरोज सिंह के इस परिवाद को अदालत ने स्वीकार भी कर लिया है। 


 

सरोज सिंह ने अपनी अर्जी में बताया है कि मेरे पति अर्जुन सिंह कांग्रेस में रहकर उन उसूलों पर काम करते थे जो महिलाओं के हित में होते थे। लेकिन मेरे बेटे अजय सिंह ने कांग्रेस पार्टी के उन्हीं उसूलों को ताक में रखकर मुझे मेरे घर से बेदखल कर दिया। मुझे इस अवस्था और इस उम्र में अपना घर छोड़कर अलग-अलग जगहों पर रहना पड़ रहा है। मुझे न्यायलय पर पूरा भरोसा है मुझे न्याय जरूर मिलेगा। बता दें कि अर्जुन सिंह के निधन के बाद से उनकी पत्नी सरोज देवी कैनिंग लेन स्थित बंगले में अकेले रहती थी। हालांकि केंद्र ने नोटिस देकर उनको ये बंगला खाली करा दिया है। अब सरोज नोएडा के एक फ्लेट में रहती है। 
 

Similar News