अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम का भतीजा मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार

अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम का भतीजा मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार

Bhaskar Hindi
Update: 2019-07-18 08:20 GMT
अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम का भतीजा मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार
हाईलाइट
  • इकबाल कासकर पहले से ही पुलिस की हिरासत में है
  • मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने दाऊद के भतीजे रिजवान को गिरफ्तार किया
  • रिजवान अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के छोटे भाई इकबाल कासकर का बेटा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भतीजे रिजवान कासकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच की एंटी एक्‍सटॉर्शन सेल (AEC) एयरपोर्ट से रिजवान को गिरफ्तार किया है। बुधवार रात वह देश छोड़कर दुबई भागने की तैयारी में था। कुछ दिन पहले छोटा शकील के सहयोगी अफरोज वडारिया को मुंबई पुलिस ने हवाला मामले में गिरफ्तार किया था। अब इसी मामले में दाऊद के भतीजे को भी गिरफ्तार किया गया है। एंटी-एक्सटॉर्शन सेल ने दाऊद इब्राहिम के भतीजे रिजवान के साथ दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

रिजवान अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के छोटे भाई इकबाल कासकर का बेटा है। इकबाल कासकर पहले से ही एक्सटॉर्शन के एक मामले में जेल में बंद है। जानकारी के मुताबिक, हाल ही में दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील के खिलाफ जांच करते हुए मुंबई पुलिस ने अफरोज वडारिया उर्फ अहमद रजा को गिरफ्तार किया था। वडारिया के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया था, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया था। अधिकारियों ने बताया था, वह छोटा शकील का करीबी सहयोगी था और दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील की सलाह पर हवाला लेनदेन का काम करता था।

Tags:    

Similar News