बारिश से बेहाल मुंबई, स्कूल-कॉलेज बंद, यातायात प्रभावित, अलर्ट पर NDRF

बारिश से बेहाल मुंबई, स्कूल-कॉलेज बंद, यातायात प्रभावित, अलर्ट पर NDRF

Bhaskar Hindi
Update: 2019-09-05 03:33 GMT
बारिश से बेहाल मुंबई, स्कूल-कॉलेज बंद, यातायात प्रभावित, अलर्ट पर NDRF
हाईलाइट
  • मूसलाधार बारिश से थमी मायानगरी की रफ्तार
  • जीवन अस्त व्यस्त
  • सड़क
  • ट्रेनें
  • फ्लाइट बुरी तरह प्रभावित
  • स्कूल-कॉलेज बंद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मूसलाधार बारिश के कारण देश की आर्थिक राजधानी मुंबई का बुरा हाल है। मायानगरी में लगातार तेज बारिश हो रही है, जिसकी वजह से सड़कें समंदर बन गई हैं। जगह-जगह जाम की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल भराव होने से लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। भारी बारिश की वजह से कुछ इलाकों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। बस और रेल यातायात बुरी तरह से प्रभावित हैं। कई उड़ाने रद्द कर दी गई हैं जबकि कई देरी से चल रही हैं। लोकल ट्रेन रुक-रुक कर चल रही हैं। NDRF की टीमों को भी अलर्ट कर दिया गया है।

ताजा जानकारी के मुताबिक, शहर के ज्यादातर इलाकों में भरा बारिश का पानी निकल गया है। हालांकि, कुर्ला, परेल और अंधेरी में NDRF की टीमों को अलर्ट और स्टैंड बाई पर रखा गया है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अगले 24-48 घंटे शहर और उपनगर के कई इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए ऑरेंज अलर्ट यानी कुछ जगहों पर भारी बारिश और शुक्रवार-शनिवार के लिए लाइट ग्रीन यानी हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है।

बारिश का असर बुधवार को फ्लाइट्स पर भी पड़ा। फ्लाइट्स में देरी के कारण लोग मुंबई डमेस्टिक एयरपोर्ट के बाहर सोने को मजबूर हुए।

नालासोपारा में ट्रैक्स पर पानी भरा हुआ है जिसके कारण सूरत-मुंबई सेंट्रल, मुंबई सेंट्रल-सूरत, बांद्रा टर्मिनस-वापी के बीच तीन ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

बारिश का असर गुरुवार को भी जारी रहने के आसार हैं। एहतियात के तौर पर राज्य सरकार ने गुरुवार को सभी स्कूलों और जूनियर कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है। मुंबई के अलावा ठाणे और कोंकण क्षेत्र में स्कूल बंद रखने का आदेश दिया गया है। राज्य के बाकी इलाकों में स्थिति के आधार पर फैसला करने के लिए जिला कलेक्टरों से कहा गया है।

 

 

Tags:    

Similar News