महाराष्ट्र में कंस्ट्रक्शन मजदूरों के खाते में जमा होंगे दो-दो हजार

महाराष्ट्र में कंस्ट्रक्शन मजदूरों के खाते में जमा होंगे दो-दो हजार

Anita Peddulwar
Update: 2020-04-18 11:47 GMT
महाराष्ट्र में कंस्ट्रक्शन मजदूरों के खाते में जमा होंगे दो-दो हजार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आखिरकार महाराष्ट्र सरकार भी निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को आर्थिक सहायता के लिए तैयार हुई है। राज्य सरकार इमारत व दूसरे निर्माण कार्य से जुड़े मजदूरों के बैंक खातों में 2-2 हजार रुपए जमा कराएगी।  यह आर्थिक सहायता राशि उन्हीं मजदूरों को दी जाएगी जो कामगार मंडल में पंजीकृत होंगे। यह राशि सीधे मजदूरों के बैंक खाते में जमा की जाएगी। राज्य के श्रम मंत्री दिलीप वलसे-पाटिल ने यह जानकारी दी है।

कोरोना के कारण राज्य में 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। ऐसी स्थिति में इमरात व अन्य निर्माण कार्य से जुड़ी गतिविधियों पूरी तरह से बंद हो गई हैं। जिसके कारण मजदूरों को जीवनयापन के साथ ही अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में भी संघर्ष करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए सरकार ने निर्माण कार्य से जुड़े मजदूरों की आर्थिक सहायता करने का निर्णय किया है।

दरअसल सरकार भवन निर्माताओं को कार्य से जुड़ी अनुमति प्रदान करते समय उनसे उपकार लेती है। यह राशि कामगार मंडल में जमा होती है जिससे मजदूरों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाती है। गौरतलब है कि सरकार के इस निर्णय से करीब 12 लाख मजदूरों को फायदा मिलेगा। कंस्ट्रक्शन वर्कर वेलफेयर बोर्ड में करीब 9500 करोड़ रुपए जमा हैं। इस लिए इस फंड में से मजदूरों की मदद की मांग हो रही थी। इसको लेकर राज्य के पूर्व वित्तमंत्री सुधीर मुनगंटीवार सहित कई नेताओं ने सरकार को पत्र लिखा था। 

Tags:    

Similar News