दिल्ली : पांच राज्यों के चुनाव नतीजों की पूर्व संध्या पर विपक्ष की अहम बैठक, जानिए क्या होगा खास

दिल्ली : पांच राज्यों के चुनाव नतीजों की पूर्व संध्या पर विपक्ष की अहम बैठक, जानिए क्या होगा खास

Tejinder Singh
Update: 2018-12-09 14:10 GMT
दिल्ली : पांच राज्यों के चुनाव नतीजों की पूर्व संध्या पर विपक्ष की अहम बैठक, जानिए क्या होगा खास
हाईलाइट
  • पांच विधानसभाओं के चुनाव नतीजे 11 दिसंबर को सामने आएंगे
  • मतगणना की पूर्व संध्या पर विपक्ष के नेताओं की एक बैठक हो रही है
  • यह बैठक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्राबाबू नायडू द्वारा बुलाई गई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पांच विधानसभाओं के चुनाव की 11 दिसंबर को शुरू होने वाली मतगणना की पूर्व संध्या पर आज सोमवार को विपक्ष के नेताओं की एक बैठक हो रही है। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी से निपटने की रणनीति के अलावा संसद के शीतकालीन सत्र में विपक्ष की भूमिका पर चर्चा होगी।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्राबाबू नायडू द्वारा बुलाई गई इस बैठक में जहां समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के प्रतिनिधियों के आने के बार में अभी तक कनफर्मेशन नहीं हो पाया है। वहीं आप के प्रतिनिधियों यहां तक कि स्वयं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आने के पूरी संभावना है।

उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू द्वारा दोपहर में सर्वदलीय भोजन की व्यवस्था की गई है। उसके बाद शाम को संसदीय सौध में विपक्षी बैठक का आयोजन किया गया है। कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक, राष्ट्रीय जनता दल, झारखंड मुक्ति मोर्चा, जनता दल एस, राष्ट्रीय लोकदल, वामपंथी दल एवं कई क्षेत्रीय छोटे छोटे दल बैठक में शामिल होंगे।

जहां तक समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी का प्रश्न है अभी हाल ही में सम्पन्न विधानसभा चुनावों में सीटों के चलते कांग्रेस से उनका गठबंधन नहीं हो पाने से इन दलों में कांग्रेस के प्रति उनकी खिन्नता है परंतु अन्य दलों के दवाब और भारतीय जनता पार्टी से निपटने के चलते भविष्य में इन दलों का कांग्रेस से संबंधो में सुधार होगा ऐसी पूरी संभावना है। बैठक में यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी स्वयं भाग लेंगी।

Similar News