पाक ने एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

पाक ने एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

IANS News
Update: 2020-09-26 07:30 GMT
पाक ने एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया
हाईलाइट
  • पाक ने एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

जम्मू, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान की सेना ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शनिवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर छोटे हथियारों और मोर्टार का इस्तेमाल करके भारतीय चौकियों को निशाना बनाया।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, आज सुबह करीब 11.15 बजे पाकिस्तान ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में बिना किसी उकसावे के नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी करके और मोर्टार से गोले दागकर संघर्ष उल्लंघन शुरू किया।

उन्होंने कहा, भारतीय सेना इसका माकूल जवाब दे रही है।

पाकिस्तान इस वर्ष की शुरुआत से ही भारत और पाकिस्तान द्वारा 1999 में किए गए द्विपक्षीय संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन कर रहा है।

जनवरी 2020 से नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा किए गए 3,186 से अधिक संघर्ष विराम उल्लंघन में कम से कम 24 नागरिक मारे गए हैं और 100 से अधिक घायल हुए हैं।

वीएवी

Tags:    

Similar News