पाक की नापाक हरकत, जवान के शव के साथ बर्बरता, पहले काटे हाथ-पैर फिर निकाली आंखें

पाक की नापाक हरकत, जवान के शव के साथ बर्बरता, पहले काटे हाथ-पैर फिर निकाली आंखें

Bhaskar Hindi
Update: 2018-09-19 03:33 GMT
पाक की नापाक हरकत, जवान के शव के साथ बर्बरता, पहले काटे हाथ-पैर फिर निकाली आंखें
हाईलाइट
  • घायल जवान के हाथ-पैर काटने के बाद निकाली आंखे
  • हत्या करने के बाद भारतीय सीमा के पास फेंका शव
  • पाकिस्तानी सेना की नापाक हरकत
  • भारतीय सैनिक के शव के साथ की बर्बरता
  • भारतीय सेना की टुकड़ी सरकंडा काटने के लिए भारतीय सीमा की फेंसिंग के पार गई थी

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। पाकिस्तान की कायराना हरकत एक बार फिर सामने आई है। पाक रेंजर्स ने BSF के जवान की हत्या कर शव के साथ बर्बरता की है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में पाकिस्तान ने बीएसएफ जवानों पर हमला किया,  इसमें एक जवान घायल हो गया था। जिसे पाकिस्तानी रेंजर्स अपने साथ ले गए। पाक रेंजर्स ने घायल जवान के पहले हाथ-पैर काटे, फिर उसकी आंखें निकाली, उसके बाद उसकी हत्या कर भारतीय सीमा में फेंसिंग के पास उसका शव छोड़कर चल गए। 

बीएसएफ का कहना है कि मंगलवार सुबह कुछ जवान सरकंडा काटने के लिए अपनी ही सीमा में फेंसिंग के आगे गए थे। तब अचानक पाकिस्तानी रेंजरों ने उन पर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक जवान घायल हो गया है। बाकी के जवानों ने मोर्चा संभाला और वहां से सुरक्षित स्थान की तरफ आ गए। देर शाम तक घायल जवान की तलाश जारी रही लेकिन बुधवार सुबह जवान का शव भारतीय सीमा में फेंसिंग के पास क्षत-विक्षत हालत में मिला। 

BSF ने जारी किया अधिकारिक बयान 
बीएसएफ ने शहीद जवान की पहचान भी सार्वजनिक नहीं की है। जवान के शहीद होने की खबर दोपहर से ही इलाके में फैल गई लेकिन शव न मिलने की वजह से BSF इसकी पुष्टि नहीं कर रहा था। मंगलवार रात BSF की तरफ से आधिकारिक बयान आया है कि सरकंडा काटने गए जवानों में से एक जवान की पाक रेंजरों ने हत्या कर दी।

घायल जवान को अपने साथ ले गए थे पाक रेंजर
सूत्रों की मानें तो चार से पांच जवान एसपी माजरा 1 पोस्ट के पास सरकंडा साफ करने गए थे। तभी पाक रेंजरों ने फायरिंग कर दी। यह भी कहा जा रहा है कि उस समय बैट टीम भी घात लगाकर बैठी हुई थी। हमला होते ही पाकिस्तानी रेंजरों ने इन्हें कवर फायर दिया। इसमें एक बीएसएफ जवान घायल हो गया। बैट टीम के सदस्य घायल जवान को अपने साथ उस पार ले गए। करीब दो घंटे तक घायल जवान को अपने पास रखा और फिर हत्या कर दी। जवान का एक हाथ, पैर काटने और आंखें निकालकर शव को क्षत विक्षत किया।

 

Similar News