मध्य प्रदेश में आंशिक बादल छाए

मध्य प्रदेश में आंशिक बादल छाए

IANS News
Update: 2019-10-11 05:00 GMT
मध्य प्रदेश में आंशिक बादल छाए

भोपाल, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में शुक्रवार को आंशिक बादल छाए हुए हैं, वहीं राज्य के पश्चिमी हिस्से में आगामी 24 घंटों के दौरान बारिश होने की संभावना बनी है।

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। शुक्रवार को एक बार फिर कई स्थानों पर आंशिक बादलों का डेरा है, हालांकि गर्मी और उमस का असर भी बना हुआ है। राज्य में कई स्थानों पर बादलों के छाने से जहां मौसम राहतभरा हो जाता है, वहीं बारिश के बाद निकली तेज धूप परेशान करने लगती है। बीते 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ीं हैं।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि, आगामी 24 घंटों में राज्य के पश्चिमी हिस्से में बारिश हो सकती है क्योंकि मानसून की वापसी हुई है। इसके अलावा आगामी दिनों में भी बारिश के आसार बने रहेंगे।

शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 21.2 डिग्री, ग्वालियर का 19.6 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 31.2 डिग्री, ग्वालियर का 34.1 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Similar News