त्रिपुरा चुनाव को युग बदलने वाले चुनाव के रूप में हमेशा याद रखा जाएगा : पीएम मोदी

त्रिपुरा चुनाव को युग बदलने वाले चुनाव के रूप में हमेशा याद रखा जाएगा : पीएम मोदी

Bhaskar Hindi
Update: 2018-03-03 14:03 GMT
त्रिपुरा चुनाव को युग बदलने वाले चुनाव के रूप में हमेशा याद रखा जाएगा : पीएम मोदी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर पूर्व के तीन राज्यों में बीजेपी को मिले उत्साहजनक चुनावी परिणामों पर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने जनता को धन्यवाद करते हुए ख़ुशी जाहिर की है। प्रधानमंत्री ने इस जीत को एतिहासिक जीत के साथ वैचारिक विजय करार दिया है। पीएम ने ट्वीट करते हुए कहा है कि, "भाजपा की त्रिपुरा में यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं है। एक ठोस विकास एजेंडे और हमारे संगठन की ताकत के कारण "शून्य" से "शिखर" तक की यात्रा संभव हो पाई है। मैं हर बीजेपी कार्यकर्ता के सामने जमीनी स्तर पर काम करने के लिए अपना सिर नवाता हूं।"

त्रिपुरा चुनाव 2018 को बताया युग बदलने वाला चुनाव 
बता दें कि त्रिपुरा में भाजपा ने अपने दम पर बहुमत हासिल किया है। यहां पहली बार सरकार बनाने जा रही भाजपा ने लेफ्ट का किला ढहा दिया है। जिस पर पीएम ने एक और ट्वीट करते हुए कहा कि, "2018 त्रिपुरा चुनाव को एक युग बदलने वाले चुनाव के रूप में हमेशा याद रखा जाएगा। त्रिपुरा की मेरी बहनों और भाइयों ने जो किया है वह असाधारण है, भाजपा की त्रिपुरा जीत के प्रति अभूतपूर्व समर्थन के लिए कोई भी शब्द उनको धन्यवाद देने के लिए पर्याप्त नहीं होगा। भारतीय जनता पार्टी त्रिपुरा को बदलने में अब कोई कसर नहीं छोड़ेगी।"

बोले नकारात्मक और डिस्कनेक्टेड राजनीति को जनता नहीं दे रही सम्मान 
बता दें कि भाजपा गठबंधन तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नागालैण्ड में से दो राज्यों में सीधी सरकार बनाने की स्थिति में है। जिस पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए पीएम ने एक और ट्वीट करते हुए कहा कि "समय-समय पर, चुनाव के बाद चुनाव, भारत के लोग एनडीए के साथ आकर सकारात्मक और विकास उन्मुखी एजेंडे में साथ आकर अपने विश्वास का पुनरुत्थान कर रहे हैं। लोगों के पास किसी भी प्रकार के नकारात्मक, विघटनकारी और डिस्कनेक्टेड राजनीति को सम्मान देने का समय नहीं है। 

कांग्रेस को कहीं भी नहीं मिला बहुमत
त्रिपुरा में 25 साल से सत्ता में काबिज लेफ्ट को बीजेपी ने उखाड़ फेंका है। राज्य में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो-तिहाई के करीब बहुमत हासिल किया है। यहां पर कांग्रेस का पत्ता साफ हो गया है। वहीं दूसरे राज्य नागालैंड में भी बीजेपी अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सरकार बनाने की स्थिति में है।  यहां भी कांग्रेस को काफी सीटों का नुकसान हुआ है। वहीं तीसरे राज्य मेघालय में कांग्रेस का प्रदर्शन ठीक रहा है, लेकिन यहां भी कांग्रेस बहुमत से दूर रह गई है।

Similar News