राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी का किया शानदार स्वागत

गणतंत्र दिवस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी का किया शानदार स्वागत

ANAND VANI
Update: 2023-01-25 04:57 GMT
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी का किया शानदार स्वागत
हाईलाइट
  • 74 वां गणतंत्र दिवस

डिजिटल डेस्क,दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी का स्वागत किया। अल-सिसी को राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मिस्र के राष्ट्रपति सीसी के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है। इसमें पांच मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। पीएम मोदी के साथ बातचीत से पहले बुधवार को राष्ट्रपति भवन में सिसी का परंपरागत तरीके से शानदार स्वागत किया गया। आपको बता दें मिस्र के राष्ट्रपति पहली बार गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मिस्र की सेना की एक सैन्य टुकड़ी भी गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेगी।

 

भारतीय गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली पहुंचे मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सिसी गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होंगे। इससे पहले अल-सिसी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से भी  मुलाकात करेंगे। 

 पीएम मोदी का स्वागत में उत्साहभरा ट्वीट

आपको बता दें भारत पहुंचने पर पीएम मोदी ने गर्मजोशी के साथ मिस्र के राष्ट्रपति का जोरदार स्वागत किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर बुधवार को उनके साथ होने वाली बैठक को लेकर उत्साह भी दिखाया। पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा कि "राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी का भारत में गर्मजोशी से स्वागत है। हमारे गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में भारत की आपकी ऐतिहासिक यात्रा सभी भारतीयों के लिए बेहद खुशी की बात है। कल हमारी चर्चा के लिए तत्पर हैं।" मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सिसी और पीएम मोदी की द्विपक्षीय संबंधों को लेकर बातचीत भी होगी। जिससे दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में संबंध और अधिक मजबूत होंगे। 

मिस्र  राष्ट्रपति के भारतीय दौरे

मिस्र के राष्ट्रपति ने अक्टूबर 2015 में तीसरे भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत का दौरा किया था। इसके बाद सितंबर 2016 में उनकी राजकीय यात्रा हुई थी। आपको बता दें ये पहली बार है जब मिस्र के राष्ट्रपति  भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे है।

Tags:    

Similar News