बहादुरों को सलाम : वीर जवानों के शौर्य को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

बहादुरों को सलाम : वीर जवानों के शौर्य को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Bhaskar Hindi
Update: 2019-03-19 06:52 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मंगलवार को सेना में अपना विशेष योगदान देने वाले जवानों को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया। भारतीय सेना के सिपाही विजय कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। शहीद विजय कुमार कई आतंकवाद विरोधी अभियानों में शामिल थे। उनकी पत्नी ने सम्मान ग्रहण किया। 
 

राष्ट्रपति ने सीआरपीएफ के कांस्टेबल प्रदीप कुमार पांडा को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया। उनकी पत्नी ने यह सम्मान ग्रहण किया। शहीद पांडा जम्मू-कश्मीर में कई आतंकवाद निरोधी अभियानों का हिस्सा थे।

 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लेफ्टिनेंट जनरल अनिल कुमार भट्ट को उत्तम युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सफल ऑपरेशन के लिए दिया गया।

 

राष्ट्रपति ने जम्मू-कश्मीर के रहने वाले इरफान रमजान शेख को शौर्य चक्र से सम्मानित किया। इरफान जब 14 वर्ष के थे, तब तीन आतंकवादियों ने उनके घर पर हमला कर दिया था। 

 

Similar News